MP News : नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा की कार्यवाही के लाइव प्रसारण की मांग की

उमंग सिंघार ने कहा कि यदि सम्पूर्ण कार्यवाही का लाइव प्रसारण नहीं किया जाता तो किसी भी तरह का लाइव प्रसारण बंद किया जाये सदन में कैमरे अथवा रिकॉर्डिंग प्रतिबंधित की जाये
Umang

MP News : मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 1 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, इसे लेकर विपक्ष ने भी पूरी तैयारी कर ली है, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने स्पष्ट किया है कि इस सत्र में जनता से किये गए वादे और मुद्दे उठाये जायेंगे और सरकार से सवाल पूछे जायेंगे कि आखिर वादे पूरे क्यों नहीं हो रहे? उमंग सिंघार ने एक पत्र विधानसभा अध्यक्ष को लिखा है और विधानसभा की कार्यवाही का लाइव प्रसारण करने की मांग की है।

उमंग सिंघार की मांग, विधानसभा की कार्यवाही का लाइव प्रसारण हो 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पत्र में कहा कि मैंने पहले भी आपसे निवेदन किया था अब पुनः कर रहा हूँ कि विधानसभा की कार्यवाही का लाइव प्रसारण करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये क्योंकि सदन के सदस्यों को उनके क्षेत्र के लोग सुनना और देखना चाहते हैं।

वर्ना कैमरे और रिकॉर्डिंग ले जाना प्रतिबन्धित किया जाये 

आगे उन्होंने लिखा कि या तो विधानसभा की पूरी कार्यवाही का लाइव प्रसारण किया जाये अथवा किसी भी तरह के प्रसारण पर रोक लगाई जाये, बजट सत्र में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के भाषण का भी लाइव प्रसारण ना हो साथ की सदन में किसी भी तरह के कैमरे अथवा रिकॉर्डिंग प्रतिबंधित की जाये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews