कांग्रेस कार्यालय पर बजरंग दल के हमले पर नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री पर बोला हमला, जानें क्या कहा

पूर्व मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने लिखा DGP को पत्र, भिंड की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

MP News : जबलपुर में आज बलदेवबाग स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हमले पर नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला है, भोपाल में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश में आतंक फैलाने वालों को संरक्षण दे रहे हैं। वहीं इससे भी ज्यादा दुख की बात यह है कि तोड़फोड़ करने वालों को रोकने में पुलिस ने कोई विशेष कार्यवाही नहीं की।

जबलपुर में कांग्रेस कार्यालय में हुए हमले को लेकर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता वही है जिनकी पार्टी की सत्ता है। बजरंग दल के कार्यकर्ता तोड़फोड़ करें, आतंक करें और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही हो रहीं है, उनके खिलाफ आईपीसी और सीआरपीसी की धाराएं नही लगाई जा रहीं है। यह सभी धाराएं केवल विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं के लिए हैं। शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों पर हमला हो रहे हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निर्देश देकर उन सरकारी अधिकारियों को प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। लाठी बंदूक लेकर कर्मचारी पीटे जा रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी के लोग राइफल लेकर हमला कर रहे हैं। शासकीय संपत्ति नष्ट कर रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री कार्यवाही करने के लिए तैयार नहीं, बल्कि उनको संरक्षण दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री खुद को किसान का बेटा कहते हैं हमें लगता था यह किसान का बेटा न्याय करेगा। लेकिन, शिवराज सिंह जी पूरी तरह से अपराधी तत्वों को संरक्षण दे रहे हैं। उन पर कार्यवाही नहीं कर रहे हैं और प्रजातंत्र का गला घोट कर लाठी के बल पर आगामी चुनाव लड़ना चाहते हैं । जनता इनको अगले चुनाव में आतंक के खिलाफ करारा जवाब देगी।

[dgv_vimeo_video id=”823736825″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews