मध्यप्रदेश में भी मदरसों में राष्ट्रगान हो सकता है अनिवार्य- गृह मंत्री ने दिए संकेत

मध्यप्रदेश में भी मदरसों में राष्ट्रगान हो सकता है अनिवार्य- गृह मंत्री ने दिए संकेत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के बाद अब मध्य प्रदेश के मदरसों में भी राष्ट्रगान अनिवार्य हो सकता है, राजधानी भोपाल में बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में बैठक में शामिल होने पहुंचे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बात के संकेत दिए है, उन्होंने कहा कि देश का राष्ट्र गान है राष्ट्रगान सब जगह होना चाहिए, मदरसे में राष्ट्रगान की अनिवार्यता के पत्रकारों के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह विचारणीय बिंदु है इस पर विचार किया जा सकता है। धार्मिक स्थल क्या सभी जगह होना चाहिए राष्ट्रगान। उनके इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे है कि जल्द ही मध्यप्रदेश में भी सरकार इस तरह का फैसला ले सकती है।

यह भी पढ़ें…. मध्यप्रदेश : महंगाई का एक और झटका-सांची ने कई उत्पादों के बढ़ाए दाम

गौरतलब है कि यूपी में योगी सरकार ने बड़ा आदेश दिया है, सरकार के इस आदेश के बाद अब उत्तर प्रदेश में स्कूलों की तरह की मदरसों में भी राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है, आदेश के अनुसार ये आदेश मान्यता प्राप्त अनुदानित और गैर अनुदानित सभी मदरसों में लागू होगा, मदरसा शिक्षा परिषद ने मदरसों में पढ़ाई से पूर्व राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया है। हालांकि सरकार के इस आदेश के बाद सियासी बवाल मचा हुआ है।

[dgv_vimeo_video id=”709387539″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews