परिवहन विभाग का उत्कृष्ट प्रदर्शन, CM Helpline में लगातार पांचवी बार प्रथम स्थान

परिवहन विभाग का उत्कृष्ट प्रदर्शन, CM Helpline में लगातार पांचवी बार प्रथम स्थान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नागरिकों की समस्यों के त्वरित निपटारे के लिए बनाई गई CM Helpline  को लेकर विभागीय अधिकारी कितने तत्पर और गंभीर है इसे जानने के लिए CM Helpline  ग्रेडिंग सिस्टम लागू है। मध्य प्रदेश के  परिवहन विभाग ने ग्रेडिंग में लगातार पांचवी बार पहला स्थान प्राप्त कर ये साबित किया है कि  वे समस्याओं के निपटारे को लेकर कितने गंभीर हैं।

सीएम हेल्पलाइन CM Helpline द्वारा जारी माह मई 2022 की विभागीय ग्रेडिंग में परिवहन विभाग ने एक बार फिर  बाजी मारकर लगातार पांचवी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। परिवहन विभाग के अधिकारियों की इस उपलब्धि पर परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline) के प्रकरणों के निराकरण हेतु जो लगातार मेहनत एवं प्रयास किये जा रहे है, वह तारीफ के काबिल है।

परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत (Transport Minister Govind Singh Rajput) ने विभाग की इस उपलब्धि पर इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आम नागरिकों की समस्याओं का इसी प्रकार त्वरित गति से एवं संतुष्टिपूर्वक निराकरण करने की अपील भी की है।

ये भी पढ़ें – कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मंत्रालय ने जारी किया आदेश, इस तरह मिलेगा लाभ

आपको बता दें कि परिवहन आयुक्त मुकेश जैन (Transport Commissioner Mukesh Jain) द्वारा CM Helpline पर विभाग को प्राप्त होने वाली शिकायतों की लगातार बैठकों और वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा की। जिसका नतीजा ये निकला कि विभाग की कोई भी शिकायत नॉट अटेण्डेड नहीं हुई । परिवहन आयुक्त के निर्देशों का सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों अक्षरशः पालन किया तथा विभाग अंतर्गत अधिकांश शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराया। परिणामस्वरूप विभाग ने फिर से इस बार भी बाजी मारकर लगातार पांचवी बार प्रथम स्थान प्राप्त करने में सफलता अर्जित की है।

ये भी पढ़ें – MPPSC ने विलोपित किया विवादित प्रश्न, अब कांग्रेस ने की ये बड़ी मांग

परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने विभाग को लगातार गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त करने पर अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) अरविंद सक्सेना, विभागीय प्रबंधक पंकज असाटी, समस्त संभागीय उप परिवहन आयुक्त एवं समस्त क्षेत्रीय/अतिरिक्त क्षेत्रीय/जिला परिवहन अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। परिवहन आयुक्त ने विभाग के उन समस्त कर्मचारियों को विशेष रूप से शुभकामनाएँ दी गई जिनके द्वारा सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline) के प्रकरणों के निराकरण में विशेष सहयोग दिया गया।

ये भी पढ़ें – IRCTC के साथ कीजिये दक्षिण भारत के मंदिरों की सैर, यहां पढ़ें टूर की डिटेल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews