कोरोना को लेकर सिंधिया का ट्वीट, सावधान रहने की अपील

कोरोना को लेकर सिंधिया का ट्वीट, सावधान रहने की अपील

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कोरोना (corona) से बचने के लिए लोगों से अपील की है। एक वीडियो जारी कर उन्होने कहा है कि कोरोना से बचाव के लिए हम सबको सावधानी बरतनी होगी। इसमें उन्होने सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, साबुन सैनेटाइजर के उपयोग के साथ सभी से टीका लगवाने की अपील भी की। उनके इस वीडियो पर ट्विटर सहित सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म पर तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।

ये भी देखिये- पीएचक्यू भोपाल में भी फाइव डे वीक सिस्टम लागू, जारी हुए आदेश

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोरोना से निपटने के लिए लोगों से जिम्मेदारी से काम लेने की अपील ही है। एक वीडियो में सिंधिया ने कहा कि मैं विनम्रतापूर्वक आपसे निवेदन करता हूं कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मास्क का उपयोग करें और साबुन सैनेटाइजर से हाथों को साफ करेंं। ये हमारे लिए, परिजनों के लिए और पूरे प्रदेश के लिए जरूरी है। तीन टी- टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट पर ध्यान दें साथ ही टीका जरूर लगवाएं। लेकिन ट्विटर पर उनके इस वीडियो पर अब लोगों के अलग अलग तरह के रिप्लाई आ रहे हैं। कोई कह रहा है पश्चिम बंगाल, आसाम, केरल, तमिलनाड़ू, राजस्थान की कुछ विधानसभा सीट और दमोह क्षेत्र में तो बिल्कुल कोरोना नहीं है। वहीं किसी ने तंज किया कि ‘आपकी राजनीति अद्भुत है।’ वहीं कोई उन्हें तत्कालीन कमलनाथ सरकार की याद दिलाते हुए कह रहा है ‘सरकार की आपने कब मानी थी, तब आपको सरकार गिराने की पड़ी थी।’ कुंभ में स्नान करने जरूर जाओ, जनता से अपील नहीं नेताओं से अपील कीजिये कि वो अपनी रैली बंद कर दें, लॉकडाउन कोरोना का समाधान नहीं..इस तरह के कई कमेंट्स आ रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews