MP की इस खेल अकादमी में शुरू हो रही चयन प्रक्रिया, यहां पढ़ें डिटेल 

MP की इस खेल अकादमी में शुरू हो रही चयन प्रक्रिया, यहां पढ़ें डिटेल 

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। देश विदेश के खेल मानचित्र पर मध्य प्रदेश (MP News) का परचम लहराने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य की अकादमियों में अनुकूल वातावरण मिलता है इसीलिए वे अपनी प्रतिभा का लोहा दुनिया में मनवा रहे हैं।  मप्र की एक खेल अकादमी एक बार फिर खिलाड़ियों की तलाश कर रही है जिन्हें तराशा जा सके।  प्रवेश प्रक्रिया की तारीखों की घोषणा हो गई है।

मध्य प्रदेश राज्य बैंडमिंटन अकादमी ग्वालियर (Madhya Pradesh State Badminton Academy Gwalior) में प्रवेश के लिए 13 से 22 जून तक विभिन्न जिलों में प्रतिभा चयन कार्यक्रम किए जा रहे हैं। प्रारंभिक चयन भोपाल के टी.टी. नगर स्टेडियम में 13 एवं 14 जून को और इंदौर के नेहरू स्टेडियम में 16 एवं 17 जून को निर्धारित है। अंतिम चयन प्रक्रिया ग्वालियर के श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया खेल परिसर में 20 से 22 जून तक किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में 10 से 17 वर्ष के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें – भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज ने लिया संन्यास, अब किसी अन्तराष्ट्रिय क्रिकेट मैच नहीं लेंगी भाग

अधिक जानकारी के लिए बैंडमिंटन प्रशिक्षक विष्णुवर्धन रेड्डी से मोबाइल नंबर- 7013996585 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं। प्रतिभा चयन में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को आने-जाने का किराया एवं आवास की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews