ओबीसी आरक्षण को लेकर वीडी के निशाने पर दिग्विजय और कमलनाथ 

उपचुनाव

भोपाल डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में ओबीसी यानी अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को लेकर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस लगातार प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को कमजोर करने का काम कर रही है।

[dgv_vimeo_video id=”658118933″]

सुप्रीम कोर्ट द्वारा मध्य प्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था में ओबीसी आरक्षण समाप्त करने के निर्देश का ठीकरा बीजेपी कांग्रेस के ऊपर फोड़ रही है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का कहना है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस का नेतृत्व छल कपट की राजनीति कर रहा है। कमलनाथ और दिग्विजय के नेतृत्व में अन्य पिछड़ा वर्ग को लगातार कमजोर करने के काम किए जा रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब प्रमोशन का विषय सामने आया तब भी कांग्रेस ने ओबीसी समाज के साथ छल किया और मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के एडवोकेट जनरल यानी विवेक तंखा के जूनियर उस समय खड़े नहीं हुए। इतना ही नहीं कोर्ट में ओबीसी की 27 फ़ीसदी आबादी बताई गई और 27 फीसदी ही आरक्षण देने की बात की गई यानी सीधे तौर पर ओबीसी के साथ छल कपट की राजनीति की गई। विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि अब जब पंचायत चुनाव का समय आया, तब भी जाकर विवेक तंखा खड़े हो गए और पुरजोर कोशिश की कि अन्य पिछड़ा वर्ग को अवसर न मिल जाए।

यह भी पढ़ें…ट्रोल आर्मी के निशाने पर सीनियर एडवोकेट,जारी किया बयान

बीजेपी किस तरह से ओबीसी वर्ग के फायदे के लिए काम कर रही है, इसके उदाहरण देते हुए विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि ओबीसी कमीशन को संवैधानिक दर्जा नरेंद्र मोदी ने दिया। बीजेपी की सोच हमेशा सबका साथ सबका विकास का नारा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews