भोपाल टैंकर ब्लास्ट मामले में जिंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए विनोद ने तोड़ा दम, अब तक की तीसरी मौत

भोपाल टैंकर ब्लास्ट मामले में जिंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए विनोद ने तोड़ा दम, अब तक की तीसरी मौत

भोपाल, रवि नाथानी | भोपाल के बकानिया भौंरी में BPCL (भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के डिपो में पिछले 21 अक्टूबर को टैंकर ब्लास्ट हो गया था। जिसमें अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज इस हादसे में तीसरे की मौत हो गई। बता दें कि इस हादसे में मृतक चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती था, जिसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी और आखिरकार आज विनोद ने अपना दम तोड़ दिया। दरअसल, हादसे में सात लोग घायल हुए थे। बताया जा रहा है कि जिंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए विनोद ने दम तोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें – नामांतरण करने के लिए पटवारी ने मांगी रिश्वत, 50,000 रुपये लेते लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के डिपो में 21 अक्टूबर को हुए टैंकर ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल विनोद ने भी दम तोड़ दिया। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे ड्रायवर सलमान, सानू पहले ही दम तोड़ चुके हैं। घायलों का चिरायु अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, इस मामले में टैंकर कर्मियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि, बीपीसीएल हादसे के लिए पूरी तरह से डिपो प्रबंधन ही जिम्मेदार है। डिपो में टैंकर चालक की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। जिस डिस्पेंसिंग मशीन से टैंकरों को तेल की आपूर्ति की जा रही थी, उसमें खराब कैलिब्रेशन था।

यह भी पढ़ें – MP Weather: 5 दिन में बदलेगा मौसम, चक्रवात का प्रभाव, बढ़ेगी ठंड, जानें विभाग का पूर्वानुमान

बता दें कि मृतक विनोद केजुअल डिपार्टमेंट में काम करता था। उसकी मौत से परिजन आक्रोशित है और सही इलाज नहीं मिलने का आरोप भी लगाए जा रहे हैं। दूसरी ओर टैंकर एसोसिएशन ने परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। एसोसिएशन के अब्दुल रहमान खान ने बताया कि विनोद दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी था। जो सुविधाएं और मुआवजा मृतक ड्राइवरों के परिजनों को दी गई है, वह विनोद के परिजनों को भी दी जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें – करोड़ों रुपए में संवारा जाएगा उज्जैन का शिप्रा नदी घाट, बनेगा आकर्षण का केंद्र

दरअसल, जिस समय यह घटना हुई थी उस समय 7 लोग मौजूद थे, जो इसकी चपेट में आकर झुलस गए थे। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। जिनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि बाकि लोगों का इलाज जारी है। फिलहाल, तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को उसी समय आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। इनमें से दो ड्राइवर सलमान एवं एक अन्य ने पहले ही दम तोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें – भोपाल की आकृति के मधुर भजन से हुई राम लला की आरती, पीएम मोदी और योगी ने की आराधना 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews