Action by ED: महादेव ऑनलाइन सट्‌टा एप मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, भाेपाल में सट्‌टा एप के मुख्य ऑपरेटर को किया गया गिरफ्तार, 5 शहरों में 15 जगह मारे छापे

Action by ED: महादेव ऑनलाइन सट्‌टा एप मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, भाेपाल में सट्‌टा एप के मुख्य ऑपरेटर को किया गया गिरफ्तार, 5 शहरों में 15 जगह मारे छापे

Action by ED: शुक्रवार को ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महादेव ऑनलाइन सट्‌टा एप मामले में तीन लोगों को पकड़ा है। दरअसल ईडी द्वारा इंदौर समेत दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और गुरुग्राम में छापे मारे गए है। ईडी द्वारा पकडे गए आरोपियों को शुक्रवार को पूछताछ के लिए इंदौर ले जाया गया है। वहीं पकडे गए आरोपियों को आधिकारिक गिरफ्तारी के बाद रायपुर भेज दिया गया है।

ईडी द्वारा टिबरेवाल के ठिकानों पर भी सर्चिंग :

दरअसल ईडी ने महादेव ऑनलाइन सट्‌टा एप मामले में कोलार क्षेत्र में रहने वाले तलरेजा को शादी समारोह से पकड़ा है। हालांकि अभी तक ईडी द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है। वहीं ईडी द्वारा की गई जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि बतौर प्रमोटर कोलकाता का हवाला कारोबारी हरिशंकर टिबरेवाल महादेव सट्‌टा एप में शामिल था। जिसके बाद ईडी द्वारा टिबरेवाल के ठिकानों पर भी सर्चिंग की गई। जिसमे सामने आया है की टिबरेवाल महादेव सट्‌टा एप की तरह ही अवैध ऑनलाइन सट्‌टा वेबसाइट विज और स्काई एक्सचेंज भी आरोपी द्वारा ऑपरेट की जा रही है। हालांकि अभी भी मुख्य आरोपी टिबरेवाल फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार आरोपी दुबई से इस काली कमाई को फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट (एफपीआई) के जरिए शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करता है।

ईडी की जांच में हुआ खुलासा बड़ा खुलासा :

जानकारी में सामने आया है की छत्तीसगढ़ पुलिस ने महादेव एप के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। जिसके बाद ही ईडी द्वारा जांच शुरू की गई है। वहीं विशाखापत्तनम समेत अन्य शहरों में भी इस एप के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए थे। ईडी की जांच में यह खुलासा भी हुआ है कि एप का संचालन दुबई से किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार ईडी द्वारा इस मामले में अभी तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन ईडी का कहना है की इस पूरे मामले में राडार पर सौ से ज्यादा लोग हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में ईडी ने 1296 करोड़ रुपए की संपत्ति को सीज कर दिया है।

वहीं इस मामले में ईडी ने छत्तीसगढ़ से शुभम सोनी को भी जाँच के दौरान गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पूछताछ में शुभम और भोपाल निवासी दोनों सटोरियों और हवाला ऑपरेटर के बीच करोड़ों रुपए का लेनदेन सामने आया था। आपको बता दें की ईडी द्वारा गुरुवार को देश के अलग-अलग शहरों के 15 ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की गई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews