इनकम टैक्स विभाग की इंदौर में बड़ी कार्रवाई, फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर के 2 ठिकानों पर मारा छापा

income tax raid in indore, indore news

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में आयकर विभाग की टीम काफी ज्यादा सक्रिय है। लगातार लोगों की जानकारियां निकाल कर उनके ठिकानों पर छापेमारी करने की कार्रवाई विभाग द्वारा की जा रही है। अभी हाल ही में जानकारी सामने आई है बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के इंदौर में शिक्षाविद और ऑल इस वेल हॉस्पिटल के मलिक आनंद प्रकाश चौक के रिश्तेदार जो फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन का कार्य करते हैं उनके 3 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई है। तीन दिनों पहले ही उन्हें इंदौर का अध्यक्ष बनाया गया है।

विभाग के हाथ लगे अहम डॉक्यूमेंट्स

Indore NewsIndore News

बता दे, आदित्य चौकसे के ठिकानों पर कार्रवाई के दौरान बड़ी तादाद में ऐसे डॉक्यूमेंट्स प्राप्त हुए है जो कर चोरी का खुलासा करने के लिए सबसे अहम होते हैं। ये डॉक्यूमेंट्स कर चोरी की पहली दृष्टि या पुष्टि के लिए महत्वपूर्ण हैं। विभाग की टीम शुक्रवार से छापेमारी की कार्रवाई में लगी हुई है शनिवार के दिन भी ये कार्रवाई जारी रही। जानकारी के मुताबिक, विभाग की टीम ने आदित्य चौकसे के पलासिया स्थित ऑफिस और धेनू मार्केट स्थित प्राची फिल्म पर छापा मारा। अभी इस मामले को लेकर जांच की जा रही है और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

गौरतलब है की आनंद प्रकाश चौक के रिश्तेदार है आदित्य चौकसे। बात करें आनंद प्रकाश चौक की तो वह भी इंदौर का जाना माना नाम है। उन्होंने कुछ वक्त पहले ही अपनी पत्नी को बुरहानपुर में ताजमहल जैसा घर गिफ्ट किया था। जिसके बाद वह खूब चर्चा में बने रहे। इसको बनाने के लिए आगरा के कारीगरों को भी बुलाया गया। ये घर हूबहू ताजमहल जैसा दिखता है। उन्होंने अपनी पत्नी मंजूषा चौकसे को तोहफे में ये घर बना कर दिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews