भोपाल में जैन ज्वेलर्स की दुकान पर बड़ी चोरी, 30 लाख का सोना लेकर फरार हुए चोर, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल, पढ़ें यह खबर

राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल बीती रात एक चोरी की बड़ी वारदात ने शहरवासियों और पुलिस प्रशासन को हिला कर रख दिया है।
भोपाल में जैन ज्वेलर्स की दुकान पर बड़ी चोरी, 30 लाख का सोना लेकर फरार हुए चोर, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल, पढ़ें यह खबर

राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में बीती रात एक बड़ी वारदात ने शहरवासियों और पुलिस प्रशासन को हिला कर रख दिया है। दरअसल जैन ज्वेलर्स की दुकान पर सात हथियारबंद चोरों ने धावा बोला और करीब 30 लाख रुपए का सोना लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार इस वारदात के बाद पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, खासकर जब शहर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू है और इसके बावजूद अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में करीब सात चोर स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर अयोध्या नगर स्थित जैन ज्वेलर्स की दुकान पहुंचे। उनके पास हथियार भी थे, जिससे उन्होंने दुकान के गेट को तोडा। जिसके बाद चोरों ने दुकान से लगभग 30 लाख रुपए का सोना लूट लिया और मौके से फरार हो गए। दरअसल इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी, और इससे आसपास के दुकानदारों और निवासियों में भय का माहौल बन गया है।

[dgv_vimeo_video id=”999429047″]

पुलिस की गश्त पर सवाल

वहीं इस वारदात के बाद भोपाल पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बावजूद शहर में लगातार बढ़ रही चोरी और लूट की घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। बीते 10 दिनों में यह तीसरी बड़ी वारदात है, जिसने पुलिस की कार्यशैली और गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल ऐसी घटनाओं से लगता है कि पुलिस की गश्त पर्याप्त नहीं है, और इस कारण चोर और लुटेरे खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”999428779″]

दरअसल वारदात के बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने चोरों का पीछा किया। लेकिन चोरों ने पुलिस की बेरिगेटिंग तोड़ते हुए भागने में कामयाबी हासिल कर ली। जिस स्कॉर्पियो गाड़ी का इस्तेमाल चोरों ने किया था, उसका फोटो भी सामने आया है, जिसे पुलिस ने जारी किया है। इस घटना के बाद चोरों ने गुना की तरफ भागने का प्रयास किया, जिसके बाद भोपाल पुलिस ने गुना पुलिस को भी अलर्ट कर दिया।

गुना पुलिस भी अलर्ट

वहीं भोपाल पुलिस ने चोरों के गुना की ओर भागने की सूचना गुना पुलिस को दी, जिसके बाद गुना पुलिस भी तुरंत अलर्ट हो गई। चोरों की तलाश में दोनों जिलों की पुलिस ने मिलकर सघन चेकिंग और तलाशी अभियान शुरू किया है। गुना पुलिस ने भी शहर के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की है, ताकि चोरों को पकड़ा जा सके।

हालांकि इस घटना ने भोपाल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक ओर जहां पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू की गई है, वहीं दूसरी ओर शहर में चोरी और लूट की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। इस वारदात के बाद शहरवासियों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। लोग इस बात से चिंतित हैं कि अगर ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई, तो उनका व्यवसाय और उनकी सुरक्षा दोनों ही खतरे में पड़ सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews