Indore News : वेज पुलाव से निकली हड्डी, रेस्त्रां संचालक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज, देखें वीडियो

indore news

Indore News : इंदौर शहर से हाल ही में एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल, आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है, अभी हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शाकाहारी पुलाव में हड्डी निकलने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि इंदौर का एक रेस्त्रां है अल्बा बेरिस्टो रेस्त्रां, जो विजय नगर पर स्थित है। इस अल्बा बेरिस्टो रेस्त्रां में वेज पुलाव में हड्डी परोस दी गई। इस मामले का जैसे ही वीडियो सामने आया वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद और फरियादी की शिकायत पर विजय नगर पुलिस ने रेस्त्रां के संचालक स्‍वप्निल गुजराती पर केस दर्ज किया है।

[dgv_vimeo_video id=”784676609″]

जानकारी के मुताबिक, इंदौर की शालीमार स्वमं टाउनशिप के रहने वाले आकाश दुबे ने सोमवार के दिन इस रेस्त्रां से वेज पुलाव आर्डर किया था। जब उनके पास आर्डर आया तो उन्होंने देखा पुलाव में हड्डी है। जिसके बाद आकाश ने सबसे पहले फोटो और वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर किया।

उसके बाद तुरंत विजय नगर पुलिस को शिकायत कर कहा कि हम नानवेज नहीं खाते है। मैंने कभी अंडे तक नहीं खाए हैं। लेकिन अब आर्डर के वेज खाने में हड्डियां परोस दी गई। इस शिकायत के बाद पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज कर होटल संचाकल से पूछताछ करने वाली है। इस मामले का जो वीडियो है उसमें आप देख सकते है पुलाव में हड्डी पड़ी हुई है। हालांकि इस वीडियो के बाद युवक ने एक और वीडियो भी शेयर की है जिसमें उसने अपनी बात रखी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews