भोपाल में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला आया सामने, आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बार फिर दुष्कर्म का घिनौना अपराध सामने आया है। मामले में आरोपी की पहचान करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
भोपाल में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला आया सामने, आरोपी शिक्षक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोपाल से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल राजधानी भोपाल में एक 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का घिनौना अपराध सामने आया है। वहीं इस मामले में भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने अहम जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दरअसल घटना भोपाल के कमलानगर क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां एक 3 साल की मासूम बच्ची के साथ उसी के स्कूल में पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने दरिंदगी की है। जानकारी के मुताबिक बच्ची की मां ने इस मामले की शिकायत कमलानगर थाने में दर्ज करवाई है। वहीं शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी।

कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने दी अहम जानकारी

वहीं पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के मुताबिक, बच्ची की मां द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने BNS और पॉक्सो (Protection of Children from Sexual Offenses) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के साथ ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया है।

आरोपी स्कूल में पढ़ाने वाला शिक्षक

दरअसल बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी उसी स्कूल में शिक्षक है जहां बच्ची पढ़ाई करती थी। जानकारी के मुताबिक मामले में प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने सभी आवश्यक सबूत जुटाने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की है।

[dgv_vimeo_video id=”1010535446″]

जानिए क्या बोले पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र?

वहीं पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने कहा कि, “कमलानगर क्षेत्र में एक 3 साल की बच्ची से संबंधित मामला सामने आया है। बच्ची की मां की तरफ से शिकायत दर्ज की गई थी। मामले में पॉक्सो एक्ट और BNS की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। बच्ची जिस स्कूल में पढ़ाई कर रही थी, उसी स्कूल के एक शिक्षक को आरोपी बताया गया है। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी की पहचान सुनिश्चित कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews