Bhopal Crime News: CCTV फुटेज से बड़ा खुलासा, लाखों की शराब चोरी का मामला

चोरी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कुछ दिन पहले हुई लाखों की शराब चोरी (alcohol theft) का राज़ आखिर खुल गया। मामला भोपाल (bhopal) के 10 नंबर मार्केट का है जहां कुछ बदमाशों (thieves) ने दुकान का ताला तोड़ कर लाखों रुपयों की अंग्रेजी शराब चोरी की थी। तफ्तीश करते वक्त सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) से पुलिस (police) को मुख्य सुराग मिले थे। उसी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों (accused) की पहचान कर ली है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है।

गौरतलब है कि पिछले महीने 18-19 फरवरी के बीच 10 नम्बर मार्केट में स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर लाखों की शराब चोरी की गयी थी। इसके बाद दुकान के मैनेजर ने हबीबगंज थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट लिखवाई थी। पुलिस की तफ्तीश के दौरान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पता चला कि उस रात चार व्यक्ति एक कार से चोरी करने आए थे। सीसीटीवी में नज़र आई कार पर लिखे नंबर ने पुलिस का काम आसान कर दिया।

यह भी पढ़ें… MP Assembly Session: विधानसभा में आज कई महत्वपूर्ण मुद्दे पर होगी चर्चा, हंगामे के आसार

मुखबिरों ने सूचना दी की चोरी में इस्तेमाल हुई कार सागर की है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस सागर पहुंची और देवेंद्र लोधी नामक व्यक्ति के पास से कार बरामद की। पूछताछ के दौरान पता चला कि वो कार भी जनवरी माह में रतलाम से चोरी की गई थी। देवेंद्र ने पूछताछ के दौरान अन्य 3 साथियों के साथ मिलकर शराब चोरी करने की बात कबूली। उसने बताया कि चोरी की गई शराब उन चारों ने आपस मे बांट ली थी। उसने चोरी की दो पेटी शराब सागर निवासी पप्पू को दी थी जिसके बाद पुलिस ने अवैध शराब खरीदने के मामले में पप्पू को भी हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews