भोपाल में क्लोरीन गैस का रिसाव, घबराएं लोग निकले घर से बाहर, आंखों में जलन और सांस लेने की तकलीफ

bhopal gas leak

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से गैस रिसाव (Bhopal Gas Leak) की खबर हाल ही में सामने आई है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव हुआ जिसकी वजह से लोगों को काफी ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों सांस लेने में समस्या हो रही है तो कई लोगों की आँखों में जलन हो रही है।

ऐसे में तुरंत 3 लोग इस समस्या की वजह से अस्पताल पहुंचे। लेकिन धीरे-धीरे उसके बाद और लोगों की तबियत ख़राब होने लग गई। लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं गैस रिसाव की वजह से कई लोग अपने घरों से बाहर रहने लग गए। जब इस बात की जानकारी भोपाल कलेक्टर व नगर निगम आयुक्त को लगी तो वह तुरंत घटना स्थल पहुंचे।

Must Read : Rashifal 27 October 2022 : मिथुन कर्क मीन का भाग्योदय, प्रतिष्ठा में वृद्धि, यात्रा के योग, सिंह क्रोध पर नियंत्रण, जानें 12 राशियों का भविष्यफल

उसके बाद जांच की और ये पाया गया कि इलाके के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लगे 900 किलोग्राम के क्लोरीन गैस सिलेंडर का नोजल ख़राब हो गया है जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में और आँखों में जलन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस पर काबू पाने के लिए टीम ने पानी और 5 किलो कास्टिक सोडा डालकर लोगों के लिए राहत का काम करा। लेकिन इस गैस लीक की वजह से तीन लोग हमीदिया अस्पताल में भर्ती है।

हालांकि वह सभी अब खतरे से बाहर है। पीड़ितों का हाल चाल जानने के लिए मंत्री विश्वास सारंग और भोपाल की मेयर मालती राय ने हमीदिया अस्पताल पहुंचे। वहीं गैस रिसाव को लेकर मंत्री ने कहा कि इसकी बारीकी से समीक्षा कर विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews