कारम बांध निर्माण में लापरवाही करने वाले 8 अधिकारियों पर सीएम शिवराज ने लिया एक्शन, किया निलंबित

कारम बांध निर्माण में लापरवाही करने वाले 8 अधिकारियों पर सीएम शिवराज ने लिया एक्शन, किया निलंबित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पिछले दिनों हुए कारम बांध हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने निर्देश जारी करते हुए निर्माण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। 8 अधिकारियों पर निलंबन की गाज गिरी है। इससे पहले बांध निर्माण से जुड़ी दो कंपनियों को भी ब्लैक लिस्टेड किया गया था।

ये अधिकारी हुए निलंबित

कारम बांध निर्माण में लापरवाही के चलते पी जोशी अधीक्षण यंत्री जल संसाधन, विजय कुमार जत्थाप उपयंत्री, अशोक कुमार उपयंत्री, दशाबंता सिसोदिया उपयंत्री, आरके श्रीवास्तव उपयंत्री, सी एस घटोले मुख्य अभियंता, बीएल निनामा कार्यपालन यंत्री और वकार अहमद सिद्धकी एसडीओ को निलंबित कर दिया गया है।

Must Read- बाल-बाल बचा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, लग सकती थी गंभीर चोट, देखें Video

क्या था मामला?

बता दें कि कुछ समय पूर्व धार के कारम डैम में पानी लीकेज होने की खबर सामने आई थी। लीकेज की जानकारी लगते ही आसपास के गांव को तुरंत खाली कराया गया था। इसके बाद बांध की दीवार में कट लगाकर पानी निकासी करने की योजना बनाई गई। इस दौरान दीवार का कुछ हिस्सा ढह जाने से चिंता बढ़ गई थी, लेकिन किसी तरह डैम का पानी सुरक्षित तरीके से खाली कर दिया गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews