CM Teerth Darshan Yojana: हवाई मार्ग से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का शुभारंभ, भोपाल से 32 बुजुर्ग ने भरी उड़ान

CM Shivraj

CM Teerth Darshan Yojana : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राजा भोज एयरपोर्ट पर एक कार्यक्रम में 32 बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को इंडिगो की फ्लाइट से प्रयागराज रवाना किया गया। इसके साथ ही, प्रदेश ऐसा पहला राज्य बन गया है जो बुजुर्गों को मुफ्त विमान यात्रा का अवसर प्रदान कर रहा है। रवाना करने से पहले सीएम शिवराज ने बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को शाल-श्रीफल भेंट करके उनका सम्मान किया और उन्हें गले लगाकर उनका आशिर्वाद भी लिया।

एयरपोर्ट तक छोड़ने पहुंचे CM शिवराज

बता दें कि बुजुर्गों को यह यात्रा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कराई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत, 25 जिलों के बुजुर्गों को प्रयागराज, शिरडी, मथुरा-वृंदावन और गंगासागर जैसे स्थानों पर ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री खुद बुजुर्गों को एयरपोर्ट तक छोड़ने पहुंचे थे जो कि 19 जुलाई तक चलेगी। प्रयागराज की इस तीर्थ यात्रा में कुल 24 पुरुष और 8 महिला बुजुर्ग तीर्थयात्रियों के साथ एक अनुरक्षक (एस्कॉर्ट) भी हैं। उनकी सहायता के लिए भोपाल एयरपोर्ट पर एक काउंटर भी स्थापित किया गया है।

ट्रेन से प्रयागराज के तीर्थ दर्शन में 4 से 5 दिन लगते हैं जबकि हवाई यात्रा में यह सफर 24 से 36 घंटे में पूरा हो जाता है। यदि निजी खर्च पर भोपाल से प्रयागराज की हवाई यात्रा की जाए तो एक यात्री के लिए लगभग 3,000 रुपये का खर्च होगा। इसका मतलब है कि दोनों तरफ से लगभग 7,000 रुपये का खर्च होगा।

CM ने की घोषणा

बुजुर्गों को प्रयागराज के लिए रवाना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें राम की कृपा से तीर्थों के दर्शन मिलेंगे और इससे प्रदेश और हमें आपका आशीर्वाद मिलेगा। साथ ही, CM ने घोषणा की है कि अगली उड़ान में जोड़े से बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। अबतक यात्रा में एक परिवार के एक ही सदस्य को भेजा जाता था लेकिन अगली उड़ान में दादा भी जाएंगे और दादी भी जाएंगी।

जुलाई तक मध्य प्रदेश के 25 जिलों के बुजुर्गों को प्रयागराज, शिरडी, मथुरा-वृंदावन और गंगासागर में विमान से तीर्थ यात्रा कराई जाएगी। 23 मई को आगर-मालवा जिले के तीर्थ यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिरडी जाएंगे। इंदौर, आलीराजपुर, धार, राजगढ़, रायसेन, सीहोर, झाबुआ, विदिशा, आगर मालवा, बैतूल, देवास, हरदा, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, दमोह, रतलाम, शाजापुर, सागर, उज्जैन, खंडवा, बड़वानी, बुरहानपुर, और खरगोन के तीर्थ यात्री शिरडी, प्रयागराज, गंगासागर, और मथुरा-वृंदावन की तीर्थ यात्रा को विमान से करेंगे।

ये बुजुर्ग हैं पात्र

  • जो बुजुर्ग 65 साल से अधिक उम्र के हैं और आयकरदाता नहीं हैं, वे पात्र हैं तीर्थ यात्रा के लिए।
  • इस योजना के तहत, नियमित विमान सेवा (रूटीन फ्लाइट्स) के माध्यम से यात्रा कराई जाएगी।
  • यह यात्रा प्रदेश के बाहर स्थित चिह्नित तीर्थ स्थानों में से एक या कम्बाइंड तीर्थों की होगी।

तीर्थदर्शन के शेड्यूल

  • 23 मई: आगर-मालवा जिले के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी की यात्रा पर जाएंगे।
  • 25 मई: बैतूल जिले के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से आगरा एयरपोर्ट के माध्यम से मथुरा-वृंदावन की यात्रा पर जाएंगे।
  • 26 मई: देवास के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी की यात्रा पर जाएंगे।
  • 03 जून: खण्डवा के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से कोलकाता गंगासागर की यात्रा पर जाएंगे।
  • 04 जून: हरदा के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज की यात्रा पर जाएंगे।
  • 06 जून: मंदसौर के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी की यात्रा पर जाएंगे।
  • 08 जून: नर्मदापुरम के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से आगरा एयरपोर्ट के माध्यम से मथुरा-वृंदावन की यात्रा पर जाएंगे।
  • 15 जून: बड़वानी के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से कोलकाता गंगासागर की यात्रा पर जाएंगे।
  • 16 जून: इंदौर के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से कोलकाता गंगासागर की यात्रा पर जाएंगे।
  • 18 जून: दमोह के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज की यात्रा पर जाएंगे।
  • 19 जून: बुरहानपुर के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से कोलकाता गंगासागर की यात्रा पर जाएंगे। इसी दिन रतलाम के तीर्थ-यात्री भी इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी की यात्रा पर जाएंगे।
  • 20 जून: शाजापुर के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी की यात्रा पर जाएंगे।
  • 23 जून: खरगोन के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से कोलकाता गंगासागर के माध्यम से यात्रा करेंगे। इसी दिन उज्जैन के तीर्थ-यात्री भी इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी के माध्यम से यात्रा करेंगे।
  • 02 जुलाई: विदिशा के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज के माध्यम से यात्रा करेंगे।
  • 03 जुलाई: आलीराजपुर के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी के माध्यम से यात्रा करेंगे।
  • 04 जुलाई: राजगढ़ के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन के माध्यम से यात्रा करेंगे।
  • 06 जुलाई: सीहोर के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से आगरा एयरपोर्ट मथुरा-वृंदावन के माध्यम से यात्रा करेंगे।
  • 07 जुलाई: धार के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से शिर्डी के माध्यम से यात्रा करेंगे।
  • 16 जुलाई: रायसेन के तीर्थ-यात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज के माध्यम से यात्रा करेंगे।
  • 19 जुलाई: झाबुआ के तीर्थ-यात्री इंदौर एयरपोर्ट से विमान के माध्यम से शिर्डी की यात्रा करेंगे।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews