Global Investors Summit शुरू होने से पहले व्यापारियों का हंगामा, लगाए गंभीर आरोप

Global Investors Summit

Global Investors Summit : आज इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दो दिवसीय आयोजन शुरू हुआ है। इस समिट को सफल बनाए जाने की कोशिश के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कई व्यापारियों ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में हंगामे किए। इतना ही नहीं कई गंभीर आरोप भी पैसे लेने को लेकर लगाए।

जानकारी के मुताबिक, इंदौर में हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में कुछ छोटे और बड़े व्यापारियों ने एंट्री गेट पर ही हंगामा करना शुरू कर दिया। व्यापारियों ने कहा कि वह इंदौर के बाहर से इस समिट में शामिल होने के लिए आए लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। इस हंगामे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में व्यापारी कह रहे हैं कि अधिकारियों ने उनसे पैसे लिए और अब यहां पर उन्हें जाने नहीं दिया जा रहा है।

आपको बता दे, ग्लोबल इनवेरस्टोर्स समिट के बाहर आज 47 व्यापारियों को रोक दिया गया। ऐसा ही हंगामा प्रवासी भारतीय सम्मलेन में भी हुआ था जिसकी कई सारी वीडियो वायरल हुई। इन वीडियो में प्रवासियों ने खूब हंगामा किया क्योंकि उन्हें कार्यक्रम स्थल के अंदर जाने से रोक दिया गया था। अब ठीक ऐसा ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भी हुआ।

दरअसल, आज 47 सदस्यों को समिट स्थल के बाहर ही रोक दिया गया। ये बिजनेसमैन रतलाम, मंदसौर और नीमच से आए है। लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। ऐसे में उनका कहना है कि वह फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोटर ऑर्गेनाइजेशन रतलाम, मंदसौर, नीमच के सदस्य हैं। सभी से दो हजार रुपए लिए गए लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। ऐसे में उनसे वादा भी किया गया था कि शीर्ष राजनेताओं और अधिकारियों से उनकी मुलाकात करवाई जाएगी। लेकिन कुछ नहीं करवाया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews