कांग्रेस ने प्रभात झा के आरोपों को बताया झूठा, कहा- चीन का एजेंट बनने का काम तो शिवराज ने किया

कांग्रेस ने प्रभात झा के आरोपों को बताया झूठा, कहा- चीन का एजेंट बनने का काम तो शिवराज ने किया

भोपाल। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा द्वारा पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को चीन का एजेंट कहे जाने पर कांग्रेस तिलमिला गई है। कांग्रेस ने झा के आरोपों को गलत बताते हुए पलटवार किया है। कांग्रेस का कहना है कि चीन का एजेंट बनने का काम तो शिवराज सिंह चौहा ने किया है, जिन्होंने पूर्व में सीएम रहते कई बार चीन का दौरा किया और चीनी कंपनियों को उद्योग स्थापित करने के नाम पर विशेष रियायतें देकर जमीन उपलब्ध कराई।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने पलटवार करते हुए कहा है कि प्रभात झा कई साल पहले कमलनाथ के केन्द्रीय मंत्री रहते चीन के एजेंट के रूप में काम करने की बात कह रहे हैं। लेकिन उन्हें पूर्ववर्ती सरकार के दौरान प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह सितंबर 2011, जून 2016 की यात्रा याद नहीं हैं। जिसमें वो प्रदेश में निवेश को लेकर व योजनाओं में सहायता को लेकर किस प्रकार से चीन जाकर गुहार लगाते थे। इसके साथ ही सलूजा ने झा को पीएम मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहते चार बार चीन की यात्रा और प्रधानमंत्री बनने के बाद पांच बार चीन की यात्रा की भी याद दिलाई।

सलूजा ने प्रभात झा पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी मानसिक स्थिति हम समझ सकते हैं, पार्टी ने उनकी बजाय उनके कट्टर विरोधीज्योतिरदित्य सिंधिया को जब से राज्यसभा भेजा है, तब से वे बेचैन है और उसी बौखलाहट में इस तरह के उल जुलुल बयान दे रहे हैं। सलूजा ने कहा कि 10 बार के सांसद रहे कमलनाथ पर आरोप लगाने से पहले प्रभात झा एक बार पार्षद का या सरपंच का चुनाव लडक़र जीत लें, फिर कमलनाथ जैसे बड़े कद के नेता पर इस तरह के आरोप उन्हें लगाना चाहिए।

गौरतलब है कि प्रभात झा ने अपने एक बयान में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कमलनाथ पर निशाना साधा था। उन्होंने कमलनाथ पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा उन्हेें चीन का एजेंट बताया था और कहा था कि कांग्रेस ने चीनी भक्ति के आगे घुटने टेक दिए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews