Indore : खजराना गणेशा, रणजीत हनुमान और पितृ पर्वत पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, हजारों भक्तों ने किए दर्शन

Indore

Indore : कल साल 2023 का पहला दिन था। इस खास दिन को और खास बनाने के लिए लोगों ने अपने नए साल की शुरुआत प्रसिद्ध मंदिरों में जाकर भगवन के दर्शन के साथ की। ऐसे में इंदौर के मंदिरों में नए साल के दिन भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला। 31 दिसंबर से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। वहीं नए साल के आगमन पर इंदौर के खजराना गणेश मंदिर, रणजीत हनुमान मंदिर, पितृ पर्वत के साथ अन्य प्रसिद्ध मंदिरों में भक्तों की काफी लंबी कतारें देखने को मिली। भक्तों द्वारा नए साल की शुरुआत भगवान के दर्शन के साथ की गई लेकिन इस दौरान काफी ज्यादा भीड़ होने की वजह से लोगों को परेशानियां भी झेलना पड़ी। हालांकि उन सबके बीच भी लोगों ने बिना हिचकिचाहट के नए साल की शुरुआत घंटों लाइन में खड़े रहकर अपने आराध्य के दर्शन करने के साथ की।

हजारों भक्तों ने किए खजराना गणेश के दर्शन –

[dgv_vimeo_video id=”785629272″]

बात करें इंदौर के खजराना गणेश मंदिर की तो यहां भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला। नए साल के दिन खजराना गणेश मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें और घंटों लाइन में लगने के बाद भक्तों को गणेश जी के दर्शन करने को मिले। हजारों भक्तों ने कल भगवान के दर्शन किये। 31 दिसंबर से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ थी। लेकिन नए साल पर यहां दर्शन के लिए हजारों भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर में 60 सुरक्षा गार्ड और 200 स्वयंसेवक तैनात रहे। भक्तों को चार-चार की कतार में चलित दर्शन की व्यवस्था दी गई। कल की कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

रणजीत हनुमान के दर्शन के लिए पहुंचे हजारों भक्त –

[dgv_vimeo_video id=”785629335″]

नए साल की शुरुआत हजारों भक्तों में रणजीत हनुमान के दर्शन के साथ की। रात में भी मंदिरों में भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला। नए साल के दिन रणजीत हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का भी पाठ किया गया। सुबह 5 बजे से ही भक्तों रणजीत हनुमान के दर्शन के लिए पट खुले मिले। मंदिर में लंबी लंबी कतारों में घंटों खड़े होने के बाद भक्तों को भगवान के दर्शन हुए। हर साल 1 जनवरी के दिन करीब 50 हजार श्रद्धालु मंदिर पर दर्शन के लिए आते हैं। इस साल ये संख्या काफी ज्यादा रही।

पितृ पर्वत में उमड़ा जनसैलाब –

नए साल के दिन पितृ पर्वत में हनुमान जी के दर्शन के लिए भक्तों का जनसैलाब उमड़ गया। कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि कितनी मशक्कतों के बाद भक्तों को हनुमान जी के दर्शन करने को मिला। पितृ पर्वत के बाहर सड़क पर भक्तों की लंबी लंबी कतरे देखन को मिली। घंटों इंतजार के बाद भक्तों ने हनुमान जी के दर्शन कर शांति पाई।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews