Indore News : स्वच्छता में नंबर 1 शहर के CMHO ऑफिस में पसरी गंदगी, करोड़ों रुपए के बजट पर अधिकारियों की लीपापोती

indore news

Indore News : इंदौर जहां एक तरफ स्वच्छता में नंबर वन है वहीं दूसरी तरफ कई गलियों और सरकारी दफ्तरों का हाल बहुत बुरा है। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ ऑफिस की कुछ बदहाल तस्वीरें सामने आई है। जिसको देख के आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, ऑफिस में कचरा-गंदगी फैली हुई है। साथ ही छत पर मकड़ियों ने जाले बना लिए है।

कई ट्यूब लाइटें बंद पड़ी हैं। अलमारियों के दरवाजे भी टूटे पड़े हैं। पूरे ऑफिस का हाल बेहाल पड़ा है। किसी का भी इसके सुधार पर ध्यान नहीं है। हर साल करोड़ों का बजट सीएमएचओ ऑफिस के लिए अलॉट किया जाता है। लेकिन इस पर अधिकारीयों की लीपापोती नजर आ रही है।

जानकारी के मुताबिक, ये ऑफिस अंग्रेजो के ज़माने का है। क्योंकि ऑफिस की बनावट ही ऐसी है। जहां एक तरफ शहर लगातार स्वच्छ बनाया जा रहा है वहां सरकारी दफ्तर की ये तस्वीर कई सवाल खड़े कर रही है। बताया जा रहा है कि ऑफिस में चतुर्थ क्लास कर्मचारियों से क्लर्कों का काम लिया जा रहा है। ऑफिस की सफाई करने वाला कोई भी नहीं है। कार्यालय कबाड़खाने जैसा हो चला है। भारी अव्यवस्थाओं के बीच यहां के कर्मचारी काम करते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews