फेसबुक पर बनी गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की फर्जी आईडी, मंत्री ने कहा- ले रहा हूं कानूनी राय

नरोत्तम मिश्रा

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। अभी तक प्रदेश में सिर्फ आम लोगों की फेक प्रोफाइल (Fake Profile) बनाने के मामले सामने आ रहा थे, लेकिन अब आरोपियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वह मंत्रियों की फेक प्रोफाइल (Fake Profile) बना रहे हैं। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) की फर्जी फेसबुक आईडी (Fake Facebook Id) बनाने का मामला सामने आया है, जहां आरोपी द्वारा डॉ मिश्रा के नाम पर फेसबुक पर एक फर्जी आईडी बनाई गई और बकायदा उस पर एक शेर भी शेयर (Share) किया गया है। अपराधी ने शेर शेयर करते हुए लिखा कि शीशा कमजोर बहुत होता है मगर सच दिखाने से घबराते नहीं है।

वही अपने फर्जी आईडी (Fake Id) बनने के मामले के बारे में जब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home Minister Narottam Mishra) को जानकारी लगी, तो तुरंत उन्होंने इसके संबंध में राय ली और वह लगातार इस संबंध में कानूनी राय (Legal opinion) ले रहे हैं। कानूनी राय लेने के बाद  आगे की वह कार्रवाई (Action) करेंगे।

इस संबंध में डॉ नरोत्तम मिश्रा द्वारा एक ही ट्वीट भी किया गया है, जिसमें वे लिखते हैं कि मेरी जानकारी में आया है कि कुछ लोग फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मेरे नाम से फर्जी आईडी बनाकर पोस्ट कर रहे हैं। हाल ही में मेरे निवास पर आयोजन के बारे में भी शायरी लिखकर कमेंट पोस्ट किया गया है जो मेरा नहीं है। मैं इस बारे में कार्रवाई के लिए कानूनी राय भी ले रहा हूँ।

वही अपने अन्य ट्वीट में नरोत्तम मिश्रा ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बनाई गई अपनी ऑफिशल आईडी शेयर करते हुए लिखा कि मुझसे संबंधित जानकारी और अपडेट के लिए आप सभी से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अपनी ऑफिशियल आईडी शेयर कर रहा हूं। आप इनके माध्यम से मुझसे जुड़ सकते हैं। Facebook- facebook.com/DrNarottamMisr Twitter- twitter.com/drnarottammisra Instagram- instagram.com/drnarottammisr

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews