कांग्रेस विधायक के घर हुई तोडफ़ोड़ पर बोले पूर्व मंत्री, भाजपा का चरित्र ही ऐसा

कांग्रेस विधायक के घर हुई तोडफ़ोड़ पर बोले पूर्व मंत्री, भाजपा का चरित्र ही ऐसा

भोपाल। विदिशा में कांग्रेस विधायक के घर और कार्यालय में हुई तोडफ़ोड़ की घटना के बाद कांग्रेस और भाजपा आमने सामने हो गए है। दोनों ही दल के नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि कानून हाथ में लेकर तोडफ़ोड़ करना आतंकवादी गतिविधि है और भाजपा का चरित्र हमेशा से ऐसा ही रहा है।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कांग्रेस विधायक के घर और ऑफिस में हुई तोडफ़ोड़ की घटना की निंदा करते हुए कहा कि अगर बात ठीक नहीं लगी थी तो पुलिस में जाकर रिपोर्ट करते लेकिन कानून में हाथ लेकर तोडफ़ोड़ करना यह उचित नहीं है। ऐसे काम आतंकवादी प्रवृत्ति के लोग करते है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा जनप्रतिनिधियों पर हमला करके उन्हें डरना चाहती है। पीसी शर्मा ने कहा कि 24 घन्टे होने जा रहे है लेकिन अब तक हमला करने वालों पर केस दर्ज नही हुआ हैं। उन्होंने कहा कि वे पूर्व सीएम कमलनाथ क पत्र लेकर डीजीपी के पास जाऐंगे और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews