गणेश उत्सव को लेकर विद्युत कंपनी की सख्ती, बिजली चोरी करने पर की जाएगी कानूनी कार्रवाई

Ganesh utsav 2023, indore

Ganesh Utsav : गणेश उत्सव की इंदौर शहर में तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही है। गणेश चतुर्थी के त्यौहार में मात्र 4 दिन बचे हैं। इन चार दिनों के अंदर शहर से गांव तक जगह-जगह पर गणेश उत्सव के लिए बड़े-बड़े पांडाल बना कर तैयार किए जा रहे हैं। इन पांडालों में बड़ी संख्या में बल्ब, ट्यूबलाइट और डेकोरेशन के लिए अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग किया जाएगा। जिसे देखते हुए विद्युत वितरण कंपनी भी एक्शन मोड में आ गई है।

बताया जा रहा है कि गणेश उत्सव के दौरान शहर में बिजली की खपत काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। ऐसे में बिजली कंपनी ने समितियों से अपील की है कि वे अस्थाई कनेक्शन लेकर ही पांडालों में बिजली का उपयोग करें। ऐसे में अगर कोई चोरी की बिजली का उपयोग करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ganesh Utsav को लेकर कंपनी ने समितियों से की ये अपील

जानकारी के मुताबिक, मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने 4 दिन बाद शुरू होने वाले गणेश उत्सव और अक्टूबर में होने वाले नवरात्रि महोत्सव के आयोजकों से वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली उपयोग करने की अपील की है। साथ ही कंपनी ने ये भी कहा कि अवैध रूप से बिजली उपयोग करना गैर कानूनी है। अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

कंपनी द्वारा ये भी कहा गया है कि बिजली चोरी करने की वजह से स्पार्क होने, करंट लगने और अन्य तरीके के हादसे भी हो सकते हैं। इसी वजह से बिजली कंपनी ने आयोजकों से वैध कनेक्शन से उत्सव मनाने की अपील की है ताकि खुशियों के त्योहार पर कोई परेशानी या विपरीत परिस्थिति निर्मित न हो।

बिजली कंपनी के अधिकारियों को भी दिए गए निर्देश

आपको बता दे, 19 सितंबर से गणेश उत्सव त्यौहार मनाया जाएगा। वहीं अगले महीने अक्टूबर में नवदुर्गा उत्सव क लिए शहर में बड़ी संख्या में पांडाल सजाए जाएंगे। इसके लिए बिजली कंपनी के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि बिना कनेक्शन लिए अवैध रूप से चोरी की बिजली से रोशन पांडालों से संबंधित समितियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews