आधी रात को ढाबे पर पुलिस को देख घबरा गया ढाबा संचालक, फिर क्या हुआ ये जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान

आधी रात को ढाबे पर पुलिस को देख घबरा गया ढाबा संचालक, फिर क्या हुआ ये जानकर आप भी रह जायेंगे हैरान

Gwalior News : ग्वालियर में एक ढाबे पर बड़ी संख्या में बीती रात वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पुलिस फ़ोर्स पहुंची। ढाबे पर पुलिस को देखकर ढाबे का स्टाफ घबरा गया, थानेदार ने ढाबा संचालक को बुलाया, गाड़ी में बैठे वरिष्ठ अधिकारी ने जब ढाबा संचालक से पूछताछ शुरू की तो वो सहम गया लेकिन अगले ही पल वरिष्ठ अधिकारी ने स्टाफ को फूलमाला, शाल श्रीफल लाने के लिए कहा तो ढाबा संचालक और चौंक गया….आइये आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं…

सीसीटीवी कैमरे नहीं थे, हाइवे पर लू तने पुलिस को किया परेशान 

दर असल ग्वालियर जिले के घाटीगांव ब्लॉक में सिमरिया मोड़ पर कुछ दिन पूर्व लूट की घटना हुई थी, जिसमें पुलिस को सिमरिया मोड़ से मोहना के बीच एक भी सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ नहीं मिला, जिससे कि लूट की घटना के संबंध में कोई जानकारी मिल सकी, जबकि लुटेरों ने लूट की घटना कारित करने के बाद यही रास्ता अपनाया था।

एसपी ने दिए निर्देश कैमरे लगवाये जाएं 

लूट की इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ग्वालियर राजेश सिंह चंदेल ने एसडीओपी घाटीगांव संतोष पटेल को हाइवे किनारे सीसीटीवी लगवाने के निर्देश दिए। एसडीओपी संतोष पटेल एवं थाना प्रभारी घाटीगांव शैलेन्द्र सिंह घुरैया ने हाइ-वे पर संचालित प्रत्येक ढाबे वाले को सीसीटीवी लगवाने के लिए आग्रह किया गया।

ढाबा संचालक ने कैमरे लगाकर दिया अच्छा शहरी होने का प्रमाण 

पुलिस द्वारा किये गये आग्रह पर कुबेर ढाबा के मालिक अनूप सिंह राठौर द्वारा नाईट विजन के 2 कैमरे ढाबा कैंपस के बाहर हाईवे किनारे पर लगवाए। घाटीगांव पुलिस एसडीओपी संतोष पटेल के नेतृत्व में बीती रात 14 मई को रात 12 बजे गश्त में निकली तो ढाबा मालिक को बाहर बुलाया।

पुलिस पहुंची ढाबे पर, संचालक का ताली बजाकर किया स्वागत 

पुलिस की संख्या देख ढाबे का संचालक परेशान दिखा, लेकिन जैसे ही पुलिस उसके लिए ताली बजाने लगी, माला पहनाने लगी, शाल देने लगी, स्मृति चिन्ह से सम्मानित करने लगी तो उसे कुछ समझ में नहीं आया कि इतनी रात में ये क्या हो रहा है? जब एसडीओपी ने ढाबा संचालक को सीसीटीवी लगवाने के लिए धन्यवाद दिया तब संचालक को अपने किये हुए कार्य पर गर्व महसूस हुआ।

SDOP ने शाल, श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित 

पुलिस ने ढाबा मालिक को शाल, श्रीफ़ल व फूल माला से सम्मानित किया जिससे अन्य ढाबे वाले प्रेरणा लेकर सीसीटीवी लगवाएं । उधर पुलिस ने ढाबा संचालकों को साफ हिदायत दी है कि जो भी ढाबा मालिक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाएंगे और डीजल चोरी जैसी घटना होगी तो प्रथम दृष्टया संचालक को भी जिम्मेदार मानकर आपराधिक प्रकरण में आरोपी माना जायेगा। बहरहाल ग्वालियर पुलिस की इस कम्युनिटी पुलिसिंग की जिले भर में चर्चा और तारीफ हो रही है।

[dgv_vimeo_video id=”826823203″]

[dgv_vimeo_video id=”826823480″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews