ट्रायल के बाद भी अब तक शुरू नहीं हो सकी Heritage Train, निकला बारिश का आधा समय

heritage train in indore

Heritage Train In Indore : पातालपानी-कालाकुंड के बीच चलने वाली हेरिटेज ट्रेन के चलने का इंतजार पर्यटक बेसब्री से कर रहे हैं। पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ मानसून के समय पर पातालपानी में रहती हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा पर्यटक हेरिटेज ट्रेन में घूमते हुए प्राकृतिक नजरों का लुत्फ उठाना पसंद करते हैं। हेरिटेज ट्रेन पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है। लेकिन इस बार ये ट्रेन अभी तक शुरू नहीं की गई है। जिसकी वजह से काफी ज्यादा पर्यटक निराश भी है। मानसून सीजन बीतता चला जा रहा है और रेलवे हेरिटेज ट्रेन शुरू नहीं कर रहा है।

पूरा हो चुका है Heritage Train का ट्रायल 

हालांकि पातालपानी से कालाकुंड के बीच हेरिटेज ट्रेन चलाने के लिए रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है इतना ही नहीं ट्रेन का ट्रायल तक किया जा चुका है। लेकिन उसके बाद भी ट्रेन को शुरू नहीं किया गया है। इससे यात्रियों को भी काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि कहा जा रहा है कि इस सप्ताह से हेरिटेज ट्रैन को शुरू किया जा सकता है, लेकिन पर्यटक अब इससे नाखुश नजर आ रहे हैं। क्योंकि जिस वक्त पर्यटकों को घूमने का सबसे ज्यादा मजा आता है उस वक्त ट्रैन को बंद रखा गया। वहीं अब ट्रैन को शुरू भी किया जाएगा तो वह सिर्फ पातालपानी तक ही चलाई जाएगी। ऐसे में पर्यटकों को ट्रेन के सफर के लिए पातालपानी जाना होगा।

हेरिटेज ट्रेन महू की अपेक्षा पातालपानी से शुरू होगी। ये सिर्फ कालाकुंड तक ही घुमाएगी। ऐसे में कुछ ही मिनटों तक का प्राकृतिक नजारा पर्यटक देख सकेंगे। ट्रेन का दायरा भले ही कम किया जा रहा हो लेकिन इसका किराया उतना ही रहेगा। वहीं इस बार ट्रेन में विस्टाडोम, सामान्य आरक्षित सीटिंग और अन्य कोच रहेंगे।

अनुमान लगाया जा रहा है कि इस शनिवार या रविवार से ट्रेन की शुरुआत की जा सकती है। अगर अच्छी बुकिंग रेलवे को मिली तो फिर इसका रूट बढ़ाने के बारे में सोचा जाएगा। अभी कहा जा रहा है कि ट्रेन को सप्ताह में सिर्फ 2 दिन ही चलाया जाएगा। क्योंकि सबसे ज्यादा पर्यटक शनिवार और रविवाद को ही यहां घूमने के लिए आना पसंद करते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews