Vaishali Takkar सुसाइड मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कड़ा एक्शन, जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

Vaishali Takkar सुसाइड मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कड़ा एक्शन, जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। टेलीविजन एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (Vaishali Takkar) सुसाइड मामले में हर दिन नया अपडेट सामने आ रहा है। इंदौर पुलिस लगातार इस मामले की जांच में जुटी हुई है। वैशाली के सुसाइड नोट के आधार पर उनके पड़ोसी राहुल और उसकी पत्नी दिशा के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं इनके खिलाफ 5 5 हजार का इनाम भी घोषित है। पुलिस को शक है कि राहुल अपने परिवार सहित देश से बाहर भाग सकता है इसलिए सभी हवाई अड्डों पर सूचना दे दी गई है ताकि उन्हें भागने से पहले पकड़ा जा सके।

यह मामला देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे लेकर अब मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कड़ा कदम उठाते हुए आरोपी राहुल और दिशा पर 5-5 का इनाम घोषित किया है। इसी के साथ उन्होंने देश भर के तमाम एयरपोर्ट पर इन दोनों के बारे में सूचना पहुंचाने को कहा है ताकि ये देश से बाहर ना भाग सके। लुकआउट सर्कुलर जारी हो चुका है और जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

Must Read- उज्जैन: नैक मूल्यांकन में एक पायदान फिसला विक्रम विश्वविद्यालय, होगा पुनर्मूल्यांकन 

एक्ट्रेस ने इंदौर स्थित अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौके से मिले सुसाइड नोट और डायरी में पड़ोसी राहुल और उसकी पत्नी दिशा द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की बात सामने आई थी। डायरी में लिखी बाकी बातें देखकर दोस्त और परिवार सभी हैरान थे कि इतनी खुशमिजाज लड़की मेंटल टॉर्चर सहन कर रही थी। परिवार चाहता है कि राहुल और उसकी पत्नी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए क्योंकि उनकी वजह से ही वैशाली की जान गई है।

वैशाली ठक्कर टेलीविजन इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस थी। उन्होंने एक नहीं बल्कि कई टीवी सीरियल में अपनी एक्टिंग का जादू दर्शकों को दिखाया है। इस चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे वैशाली इस तरह के अंधेरे से गुजर रही थी यह कोई सोच भी नहीं सकता था। वैशाली ने सुसाइड नोट में उन्हें इस मोड़ तक पहुंचाने वाले आरोपी के नाम लिखकर उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की थी। वैशाली ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि मैं ढाई साल से मेंटली टॉर्चर का सामना कर रही हूं। राहुल और दिशा को सजा दिलवाना तभी मेरी आत्मा को शांति मिलेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews