MP News: सब इंस्पेक्टर का खौफनाक कदम, पत्नी और बेटे को उतारा मौत के घाट, खुद ट्रेन से कटकर की खुदकुशी

mp news

MP News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हाल ही में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक सब इंस्पेक्टर ने अपने परिवार के दो सदस्यों की गला काटकर हत्या कर दी। इसमें उनकी पत्नी और बेटा शामिल है। उसके बाद खुद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

MP News : 2 साल के नाबालिक का काटा गला 

जैसे ही इस मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंची। लेकिन इस वारदात की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक, कोलार रोड ललिता नगर इलाके में इस घटना को सब इंस्पेक्टर ने अंजाम दिया है। पुलिस ने अभी यहां से एक महिला और 2 साल के नाबालिक बालक का शव बरामद किया है। दोनों के गले कटे हुए पाए गए।

[dgv_vimeo_video id=”807023080″]

इस मामले की जानकारी पुलिस को तब लगी जब मिसरोद स्थित रेलवे स्टेशन ट्रैक पर एक शाम बरामद हुआ शव की पहचान सुरेश तायडे के रूप में की गई। यह विशेष शाखा में एएसआई के पद पर थे। उनकी उम्र मात्र 27 साल थी 2018 में उनकी शादी पत्नी कृष्णा से हुई थी। साल 2016 में वह उपनिरीक्षक थे। मृतक वर्तमान में एसबी शाखा की टेक्निकल सेल का प्रभारी था। अभी इस दर्दनाक मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews