
IIT Indore: इंदौर स्थित आईआईटी परिसर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दरअसल यह धमकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के नाम से भेजे गए एक ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई। जानकारी के अनुसार मेल शुक्रवार शाम 5:22 बजे स्कूल के प्रिंसिपल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर आया। वहीं इस धमकी में कहा गया है कि 15 अगस्त को विद्यालय को बम से उड़ाया जाएगा।
पुलिस में शिकायत दर्ज
दरअसल स्कूल के सिक्योरिटी ऑफिसर ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं एसपी ग्रामीण रितिका बसल के निर्देश पर सिमरोल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम भी जांच में जुट गई है।
[dgv_vimeo_video id=”987534515″]
डीएसपी ग्रामीण उमाकांत चौधरी का बयान
वहीं डीएसपी हेडक्वार्टर ग्रामीण उमाकांत चौधरी ने बताया कि ‘मेल में कई अपशब्द लिखे गए हैं। फिलहाल आईआईटी परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सभी विद्यार्थियों को आईडी के साथ ही एंट्री दी जा रही है। वहीं, अभिभावकों को गेट नंबर 2 के बाद आने की अनुमति नहीं है।’ इसके साथ ही डीएसपी उमाकांत चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए बताया, “मेल के मिलने के बाद सुरक्षा को लेकर बम डिस्पोजल एस्कॉर्ट और स्निफर डॉग के साथ इंटरनल सिक्योरिटी के कर्मचारियों के साथ भी मीटिंग की जा रही है। कैंपस में आने वाले हर व्यक्ति की चेकिंग की जा रही है।”
दरअसल प्राप्त हुए मेल की जांच साइबर टीम कर रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि मेल कहां से आया है। डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि “सब्जेक्ट के रूप में आईएसआई पाकिस्तान लिखा है।” साइबर टीम मेल के स्रोत और उसे भेजने वाले व्यक्ति की पहचान करने में लगी हुई है।
सुरक्षा के सख्त इंतजाम
जानकारी दे दें कि आईआईटी परिसर में सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। बम डिस्पोजल टीम और स्निफर डॉग की मदद से पूरे कैंपस की जांच की जा रही है। हर प्रवेश द्वार पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और हर व्यक्ति की आईडी चेक की जा रही है। सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए आईआईटी कैंपस की इंटरनल सिक्योरिटी टीम भी मुस्तैद है।
इसके साथ ही अभिभावकों को भी निर्देश दिया गया है कि वे घबराएं नहीं। सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें गेट नंबर 2 के बाद आने की अनुमति नहीं है। पुलिस और कैंपस सुरक्षा टीम पूरी मुस्तैदी के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

