Indore Crime News : माता-पिता की गैर मौजूदगी में बच्ची को बहला फुसला कर ले गया युवक, जानें पूरा मामला

indore

Indore Crime News : इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसमें बताया जा रहा है कि एक युवक 12 साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। लेकिन जब बच्ची ने मना किया तो युवक ने कहा की वह उसके पिता के कहने पर उसे लेने आया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों पति पत्नी किसी विवाह समारोह में शामिल होने गए थे उस वक्त बच्ची अपने घर पर अकेले थी।

तब एक ऋतिक नाम के युवक बच्ची को उसके घर पर लेने चला गया। उसने कहा कि शादी में उसके पिता ने उसे बुलाया है। बच्ची ने फिर भी मना किया तो युवक ने किसी से कॉल पर बच्ची की बात करवा दी तो वह उसके साथ चली गई। ऐसे में जब बच्ची के माता पिता घर लौटे तो उन्हें वह घर पर नहीं दिखी। ऐसे में आसपास के लोगों से उन्होंने पूछताछ की और उसकी तलाश में जुट गए। काफी तलाश करने के बाद परिजनों ने पुलिस को इस बात की सुचना दी। तब पुलिस ने केस दर्ज कर बच्ची की तलाश करना शुरू कर दी।

इस दौरान किसी परिचित द्वारा ये बताया गया कि एक ऋतिक नाम का लड़का बच्ची को लेकर गया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा। इतना ही नहीं गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई भी कर दी। उसके बाद उसे थाने ले जाया गया। जहां पुलिस ने भी उससे पूछताछ की। वहीं इस मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि मामले को लेकर ठीक से कार्यवाई नहीं की जा रही है। न ही बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews