Income Tax Raid : इंदौर के कई रियल स्टेट समूहों पर आयकर विभाग की कार्रवाई

income tax raid in indore, indore news

Income Tax Raid : बीते काफी समय से आयकर विभाग बड़े-बड़े समूह पर कार्रवाई कर रही है। दरअसल, पिछले दिनों ही इंदौर शहर में आयकर विभाग ने बड़े फर्नीचर व्यवसाई महिदपुरवाला के इंदौर और भोपाल के संस्थानों पर कार्रवाई की थी। वहीं अब एक बार फिर इंदौर के कुछ रियल स्टेट समूह पर आज आयकर विभाग ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने रियल स्टेट स्कायअर्थ ग्रुप पर सबसे पहले छापेमारी की।

इसे में स्कायअर्थ ग्रुप के एबी रोड स्थित सत्यसाईं चौराहे पर स्थित मुख्य ऑफिस पर टीम पहुंची और डोक्युमेन्ट्स के साथ कई चीजों कि पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक, स्कायअर्थ ग्रुप के समूह में स्काय लक्जरिया, स्काय पैलेस जैसे बड़ी बिल्डिंग है। इसे में टैक्स चोरी के शक में आज टीम ने ग्रुप के निदेशकों सागर चावला, निम्मी चावला, गोविंद चावला और नीरज सचदेव के वहां जाकर छापा मारा।

साथ ही उनके घर और ऑफिस कि भी तलाशी ली गई। बड़ी बात ये है कि स्कायअर्थ समूह के इंदौर में 10 से 12 ठिकानें है। इन सभी ठिकानों पर आज विभाग ने छापेमारी की। इन सबसे अलावा अन्य रियल स्टेट समूहों पर भी टीम द्वारा छापेमारी की गई। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही विभाग की टीम ने इंदौर और भोपाल में फर्नीचर व्यवसायी महीदपुरवाला के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews