Income Tax Raid in Indore : आयकर विभाग ने जब्त किया 24 करोड़ के लेन-देन का रिकॉर्ड, ये कीमती चीजें भी की बरामद

income tax raid in indore, indore news

Income Tax Raid in Indore : इंदौर में दो दिन पहले ही आयकर विभाग की टीम ने दो रियल एस्टेट समूहों स्काई अर्थ और हाईलिंक बिल्डकान ग्रुप पर छापेमारी की। जिसकी जांच अभी तक जारी है। इन समूहों के 25 ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने इंवेस्टिगेेशन की। मंगलवार के दिन इसकी जांच शुरू की गई थी। इस जांच में विभाग को 24 करोड़ के लेन-देन का रिकॉर्ड हाथ लगा है।

ऐसे में 10 करोड़ रुपये के लेन-देन के हिसाब के साथ ही 14 करोड़ रुपये की हुंडी की रसीदें भी विभाग ने अलग-अलग ठिकानों से जब्त की हैं। इसमें पांच करोड़ रुपये की नकदी शामिल है। साथ ही कुछ बेशकीमती हीरे की घड़ियां और सोने चांदी के जेवरात मिले है। बड़ी बात ये है कि विशेषज्ञ मूल्यांकनकर्ताओं की मदद से घड़ियों की कीमत निकाली जा रही है।

अब बताया जा रहा है की टीम हुंडी और नकद में जमीन के लिए किए गए भुगतान के आधार पर जांच कर रही है इसका दायरा और ज्यादा बढ़ा दिया है। जानकारी के मुताबिक, स्काय अर्थ समूह में डायरेक्टर के रूप में जुड़े सागर चावला, निम्मी चावला और गोविंद चावला के साथ नीरज सचदेवा को भी इस जांच के दायरे में लिया गया है।

इसके साथ ही हाई लिंक ग्रुप से जुड़े कैलाश कुसुमाकर, वीरेंद्र गुप्ता और उनके परिवार के ठिकानों पर भी आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर जांच कर रही है। इसके साथ ही कुछ ब्रोकर्स के साथ संजय कासलीवाल, रमेश खेमानी को भी इस जांच के दायरे में रखा गया है। अभी सिर्फ 4 ब्रोकर्स के ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews