Indore Accident : लापरवाही ने छीनी जिंदगी, चलती एक्टिवा पर सिगरेट जला रहा था युवक

MP News, accident

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर शहर (Indore) में लगातार एक्सीडेंट (Accident) की खबरें सुनने को मिल रही है। लोगों की लापरवाही की वजह से जान जा रही है। अभी हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक एक्टिवा पर दो युवक और एक युवती सवार थे। ये तेज रफ़्तार में थे। तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए सिगरेट जलाना इनको भारी पड़ गया। दरअसल, अचानक उनकी तेज रफ्तार गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई जिसके चलते एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं एक युवती सहित 1 घायल हो गए। जिस युवक की मौत हुई है उसकी उम्र ज्यादा नहीं बताई जा रही है।

Must Read : Accident : शहडोल जा रही बस अंधे मोड़ पर पलटी, 32 घायल, एक कि मौत

ये घटना विजय नगर क्षेत्र पर सोमवार देर रात घटी है। एक्सीडेंट के तुरंत बाद इन घायलों को विजय नगर स्थित भंडारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस भी इस घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारी द्वारा बताया गया है कि ये घटना विजय नगर क्षेत्र के भंडारी अस्पताल के सामने की है। एक एक्टिवा पर 3 लोग सवार थे। जिसमें दो युवक और एक युवती शामिल है।

मोहमद वकास एक्टिवा चला रहा था। इसकी उम्र 19 साल है। इसके साथ एक्टिवा पर जैद और काजल बैठी थी। ये तीनों एक ही गाड़ी सवार थे। तीनों विजय नगर से बापट तरफ जा रहे थे। इस दौरान मोहमद वकास ने एक गाड़ी से सिगरेट जलाने की कोशिश की और उसका बैलेंस बिगड़ गया जिसके बाद गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। टकराने की वजह से उसके सर और छाती में चोट लग गई। जिसके बाद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल भेज दिया जहां से डॉक्टर ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया। लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews