
इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। शुक्रवार के दिन बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay kumar) इंदौर (Indore) अपनी फिल्म के प्रोमोशन के लिए आए थे। इस दौरान उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई है। इतना ही नहीं उनकी सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई जिसमें वह प्लेन में फिल्म की बहनों के साथ लूडो खेलते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने इंदौर की मिठाई को भी याद किया।
आपको बता दे, बॉलीवुड के खिलाडी अक्षय कुमार शुक्रवार को इंदौर आए तो उन्होंने इंदौर के जायके का मजा लिया साथ ही में उसकी बहुत तारीफ भी की। इतना ही नहीं वह जब इंदौर से वापस गए तो वह अपने साथ अपनी बहनों के लिए और परिवार के लिए इंदौरी मिठाई और नमकीन साथ ले गए। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अक्षय कुमार को इंदौर एयरपोर्ट पर देखा गया है साथ ही उनके हाथ में 56 दुकान की मिठाई और नमकीन की थैली भी नजर आई।
Must Read : बालाघाट : पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, एक्टर को इंदौर में देख बड़ी संख्या में फैंस जमा हो गए। ऐसे में उन्होंने कार से बाहर निकल कर फैंस का अभिवाददन किया। अक्षय कुमार को इंदौर का कल्चर काफी पसंद आया है। वह इंदौर के खान पान के साथ यहां की हर चीज़ की तारीफ करते हैं। लेकिन शुक्रवार के दिन अक्षय कुमार को 56 दुकान पर खाने का जायका लिए बिना ही वापस रवाना होना पड़ा।


Akshay Kumar ने सोशल मीडिया पर शेयर कि पोस्ट –
एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि इंदौर खाने के सुझावों के लिए आपका धन्यवाद। इंदौर के लोगों को अपने खाने से बहुत प्यार है। थोड़ा अपनी बहनों के लिए ले जा रहा हूं। इसके साथ ही एक्टर ने अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वह अपने हाथ में थैले लिए हुए नजर आ रहे हैं। एक नमकीन का थैला है तो एक मिठाइयों का।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन 11 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में इन दिनों वह इस फिल्म के प्रमोशन में जोरों शोरों से जुटे हुए है। ऐसे में वह बीते दिन इंदौर के डेली कॉलेज में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आए। यहां उन्हें मीडिया से भी रूबरू होना पड़ा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैंने अब तक जितनी भी फिल्मों में काम किया है, ये फिल्म उन सभी में से मेरे दिल के सबसे ज्यादा करीब है, क्योंकि इसमें मैं एक ऐसे भाई का किरदार निभा रहा हूं, जो अपनी बहनों के प्रति रिस्पांसिबल है।
