Indore : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए युवक-युवतियां, देह व्यापार का मामला

Indore

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर शहर (Indore) से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आइ है। बताया जा रहा है कि शहर के भंवरकुआं पुलिस ने देह व्यापार करने वालों के ऊपर बड़ी कार्यवाई की है। दरअसल, कल देर शाम एक होटल में पुलिस ने दबिश दी। यहां पुलिस को आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवतियां मिली। जिसके बाद सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, जिस होटल में पुलिस ने दबिश दी वो होटल चंदन प्लाजा है। यहां मंगलवार देर शाम पुलिस पहुंची तो उन्होंने आपत्तिजनक हालत में युवक युवतियों को पाया।

Must Read : क्या ये है शाहरुख खान की बेटी Suhana Khan का बॉयफ्रेंड? देर रात डिनर पर साथ आई नजर, देखें Video

आपको बता दे, इस होटल का मालिक गोविंदा नामक व्यक्ति है। ऐसे में इस व्यक्ति ने पुनीत नाम के एक शख्स को सवा लाख रुपए में ये होटल किराय पर दे दिया था। ऐसे में यहां होटल का काम तो चलता ही था लेकिन इसके अलावा भी यह कुछ कमरे खाली थे जहां देह व्यापार का काम चलता रहता था। इतना ही नहीं यहां लड़कियों को भी रुकवाया जाता था। वहीं जब डील फ़ाइनल होती थी तब उन्हें कमरे में भेज दिया जाता था।

ऐसे में यहां काफी समय से ये देह व्यापार का काम चलता आ रहा है। लेकिन जब इसकी खबर पुलिस को लगी तो यहां पुलिस ने मंगलवार को दबिश दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर होटल संचालक पुनीत के साथ मैनेजर राधे गुर्जर, कर्मचारी सोमिल, विशाल, मोहित, जाकिर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इतना ही नहीं पुलिस ने कुछ युवक और युवतियों को भी अपनी गिरफ्त में लिया है। इन सभी को पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। जानकारी ये भी मिली है कि यहां जो लड़कियां थी वो नार्थ इस्ट के साथ बिहार व अन्य जगहों से लाइ गई थी। अब पुलिस लगातार सभी से पूछताछ कर रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews