Indore News : क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, 10 लाख रुपए की ब्राउन शुगर जब्त

indore news

Indore News : इंदौर में लगातार समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए कई ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। ऐसे में ऑपरेशन नशे पर प्रहार के चलते इंदौर क्राइम ब्रांच के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, हाल ही में इंदौर क्राइम ब्रांच और राऊ थाना पुलिस ने मिल कर नशे के सौदागरों को पकड़ने की कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपए की ब्राउन शुगर जब्त की है।

इस बड़ी सफलता के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए क्राइम ब्रांच के डीसीपी ने कहा कि राऊ थाना क्षेत्र में क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर अवैध रूप से नशे का व्यापार करने वाले 2 लोगों को पकड़ा गया है। पिछले काफी समय से यहां नशे का कारोबार छुप छुपा कर किया जा रहा था।

[dgv_vimeo_video id=”834998788″]

कार्यवाही में पकड़ी गई महिला उसका एक तस्कर पुलिस की गिरफ्त में है और पकड़ी गई महिला पर पूर्व में भी कई अपराध दर्ज है। 10 लाख रुपए की ब्राउन शुगर आरोपी से पुलिस ने जब्त की है। अभी पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद कई खुलासे अवैध नशे को लेकर होने की उम्मीद है। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिला पूर्व में शराब बेचने का काम करते थी।

इंदौर से शकील सिकंदर की न्यूज़

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews