एक मुर्गे ने पड़ोसियों के बीच करवाया मनमुटाव, मारपीट तक चली गई बात, जानें पूरा मामला

dabra news

Indore News : अक्सर एक पड़ोसी दूसरे पड़ोसी की काफी ज्यादा मदद करता है। परिवार से ज्यादा पड़ोसी हर सुख दुख में काम आते हैं। एक दूसरे को समझने का जज्बा भी पड़ोसियों में होता है। लेकिन धीरे-धीरे यह परिवेश बदलता जा रहा है। पड़ोसियों में एक दूसरे के प्रति प्रेम कम होता जा रहा है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है।

बताया जा रहा है कि पड़ोसी-पड़ोसी के बीच में नफरत इतनी ज्यादा बढ़ गई की विवाद के साथ-साथ बात हमले तक पहुंच गई और यह नफरत सिर्फ और सिर्फ एक मुर्गी की वजह से हुई। आप सोच रहे होंगे की आखिर मुर्गे की वजह से ऐसा क्यों हुआ तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला –

जानें पूरा मामला

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र से हाल ही में एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक पड़ोसी का मुर्गा गलती से दूसरे पड़ोसी के घर चले गया जिसकी वजह से दोनों परिवारों के बीच जमकर विवाद हुआ। इतना ही नहीं यह विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों परिवार एक दूसरे पर हमला करते हुए नजर आए। इस हमले में कई लोग घायल भी हो गए। मामला थाने तक पहुंच गया। इस मामले को लेकर पुलिस ने शिकायत भी दर्ज की।

जानकारी के मुताबिक, एक मुर्गा पड़ोसी के घर में घुस गया और पड़ोसी इस बात से इतना नाराज हुआ कि उसने अपने पड़ोसी पर डंडे से हमला कर दिया। उसकी पत्नी बीच बचाव करने आई तो उसके साथ भी जमकर मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र की खिजरा पार्क का है। यहां रहने वाली एक फरियादी ने पुलिस थाने में शिकायत की है कि पड़ोस में रहने वाले परिवार ने मेरे और मेरे परिवार के साथ मारपीट की है।

उसने बताया कि गलती से उसका पालतु मुर्गा आरोपी के घर में घुस गया था। इसी बात को लेकर पड़ोसी ने उसे खूब गालियां भी दी। उसने गाली देने से मना किया तो पड़ोसी ने मारपीट शुरू कर दी। उसकी पत्नी भी बीच बचाव करने आई तो आरोपी ने डंडे से उसे भी मारना शुरू कर दिया। जैसे तैसे विवाद करने वालों को पड़ोसीयो ने मिलकर बचाया। अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। इसकी जानकारी एडिश्नल डीसीपी राजेश दंडोतिया द्वारा दी गई है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews