Indore Crime News : महिला की मदद करना सराफा कारोबारी को पड़ा भारी, कनपटी पर पिस्टल तान दी धमकी

indore crime News

Indore Crime News: इंदौर में क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी क्राइम रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अभी हाल ही में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक महिला की मदद करने पर सर्राफा के एक कारोबारी को कनपटी पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद जब कारोबारी थाने में रिपोर्ट लिखवाने गया तब वहां भी बदमाशों ने उन्हें घेर लिया।

हालांकि पुलिस ने एक आरोपित को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। लेकिन अभी कुछ बदमाश उनकी गिरफ्त से बाहर है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के अरिहंत नगर की है। जब कारोबारी रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने गए तो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। फरियादी का नाम सुमित सुपुत्र सुरेश कुमार निवासी अरिहंत नगर बताया गया है। सुमित का सराफा में सोने चांदी के आभूषणों का कारोबार है।

उन्होंने शिकायत दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि रात करीब 7:45 बजे कॉलोनी में रहने वाली उमा भाभी रोते हुए मेरे पास आई और उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुझे मारना चाहते हैं। ऐसे में जब मैं उनका बचाव कर रहा था तभी कुछ बदमाश हथियार लेकर मेरे पास तक आए। हालांकि मैंने महिला को अपने घर में छुपा लिया।

लेकिन कुछ देर बाद ही आरोपित पप्पू चौधरी निवासी अरिहंत नगर, अभिषेक चौधरी निवासी अरिहंत नगर, विनय चौधरी निवासी अरिहंत नगर के साथ अन्य और लोग थे, जो डंडे पिस्टल लेकर मेरे घर तक आ गए और मेरे कनपटी पर पिस्तौल तान कर मुझे जान से मारने की धमकी दी। सुमित ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि बदमाशों ने मुझसे कहा कि तूने उमा को घर में छुपाया है। उसे बाहर निकाल नहीं तो तेरी हत्या कर देंगे। इसी दौरान पप्पू चौधरी ने मेरे कान पर पिस्टल तान दी।

वह मुझे काफी देर तक धमकाते रहे और कुछ देर बाद मुझे धक्का मारकर मेरे घर में घुस गए। लेकिन मेरे घर का चैनल गेट लगा हुआ था तो उन बदमाशों ने चैनल गेट तोड़ने की भी कोशिश कि। इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस द्वारा बताया गया है कि एक बदमाश को हिरासत में लिया गया था। उसके पास से पिस्टल भी मिली हालांकि वह पर्सनल असली नहीं थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews