
Indore Crime News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन किसी न किसी को बदमाश अपने झांसे में लेकर उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने नए-नए तरीके भी खोज निकाले हैं जिसका अंदाजा भी लोग नहीं लगा पाते हैं और बदमाशों के झांसे में आ जाते हैं। अभी हाल ही में इंदौर शहर में एक ऐसा ही मामला घटित हुआ है।
बताया जा रहा है कि एक महिला को तांत्रिक ने नोटों की बारिश करने के नाम पर लाखों रुपए के चपत लगा दी। दरअसल महिला तो अपने पति को घर वापस बुलवाने के लिए तांत्रिक के पास तंत्र क्रिया करवाने के लिए गई थी हालांकि तांत्रिक अपनी फर्जी तंत्र क्रिया से उसके पति को तो घर नहीं बुला पाया लेकिन उसे अपने झांसे में लेकर उसे 3 लाख रुपए ऐंठ लिए।
जी हां, ये मामला इंदौर के भवरकुआं थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक महिला के साथ ये घटना घटित हुई है। महिला ने इस मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है और कहा है कि वह उस बाबा के बहकावे में आ गई थी और उसने 3 लाख रुपए उसे दे दिए। बाबा ने उसे पैसे दुगुने करने का लालच दिया था। चलिए जानते हैं क्या है मामला –
जानें पूरा मामला
[dgv_vimeo_video id=”868287824″]
भवरकुआं थाना क्षेत्र की एक महिला को एक तांत्रिक ने अपने झांसे में ले कर उससे 3 लाख रुपए ले लिए। इस मामले को लेकर जांच अधिकारी एसआई दिनेश ने बताया गया कि इलाके में रहने वाली एक महिला द्वारा थाने पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया गया है। फरियादी महिला शारदा ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया है कि वह इलाके में रहने वाले एक तांत्रिक के पास गई थी। उसका पति गुम हो गया था जिसकी वजह से उसको तांत्रिक का सहारा लेना पड़ा।
लेकिन महिला ने बताया कि तांत्रिक उसके पति को तो नहीं ढूंढ़ पाया या उसके बारे में कुछ बता पाया लेकिन महिला से तीन लाख रुपए ले लिए। इस मामले को लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस द्वारा ये भी बताया गया है कि महिला ने कर्ज लेकर ये पैसे तांत्रिक को दिए थे। अब इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही इस मामले को लेकर जल्द ही बड़े खुलासे किए जा सकते हैं।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
