Indore : पुलिस कमिश्नर की सख्ती के बावजूद आयोजकों की यह कैसी हिमाकत

indore

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya pradesh) के इंदौर शहर (Indore) में फ्रेंडशिप डे (Friendship day) के नाम पर एक बार फिर नियमों की धज्जियां उड़ाई गई, भले ही पुलिस ने पहले ही फ्रेंडशिप के नाम पर अश्लीलता परोसने वाले होटल और आयोजकों को चेतवानी दे दी थी। लेकिन उसका कोई असर नजर नहीं आया, यही कारण है कि बीते रविवार को फ्रेंडशिप डे के नाम पर एक बार फिर शहर के होटेल्स में जमकर शराब के जाम छलके और अश्लीलता की सारी हदें पार हुई।

शहर के सयाजी होटल से भी ऐसे नज़ारे सामने आए जिसमें ना सिर्फ मर्यादा को तार-तार कर रख दिए बल्कि सवाल भी खड़े कर दिए कि पुलिस की चेतावनी के बावजूद भी आखिर यह आयोजन कैसे किए गए। बताया जा रहा है कि फ्रेंडशिप डे के नाम पर कल इंदौर शहर के सयाजी होटल में हाईप्रोफाइल लोगों की पार्टी आयोजित की गई। जिसमें लोगों द्वारा नशाखोरी और आपत्तिजनक हरकते की है।

Must Read : MP News : किसानों ने निकाली प्याज-लहसुन की अनोखी शवयात्रा, जानें पूरा मामला

पुलिस की चेतावनी के बावजूद Indore में हुआ आयोजन –

दरअसल, स्वच्छ इंदौर की छवि को बरकरार रखने के लिए पार्टी के एक दिन पहले ही इंदौर कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने आदेश देते हुए कहा था कि फ्रेंडशिप डे के दिन नशाखोरी और अश्लील पार्टियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी, जो भी नियमों की अनदेखी करेगा उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, पुलिस की टीम ऐसे स्थानों की चेकिंग करेगी।

Indore Indore Indore

इसके बावजूद भी हाई प्रोफाइल लोगों ने पार्टी कर ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस कमिश्नर के इस आदेश की तो धज्जियां उड़ा दी गई, लेकिन अब वहीं इन इलाकों के पुलिस अधिकारी जांच की बात कह रहे है। जानकारी के मुताबिक, फ्रेंडशिप डे के दिन हाईप्रोफाइल लोगों की पूल पार्टी में अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी गई। दरअसल, कुछ लोगों ने इस पार्टी में नशाखोरी की तो कुछ कपल्स ने सेल्फी पॉइंट पर एक दूसरे को लिप किस किया।

इतना ही नहीं लोगों ने इसके फोटो और वीडियो भी बनवाए। बताया गया है कि पुल में भी कई कपल नशे की हालत में आपत्तिजनक हरकत करते हुए नजर आए। इस दौरान कई युवक युवती नशे में धुत दिखी। बता दे, इस पार्टी का आयोजन बीते दिन कवाब विले पूल साइड में किया गया था। ये पार्टी दिन से शुरू हुई और देर रात तक चली। इसके अलावा कल यानी फ्रेंडशिप डे के दिन कनाड़िया थाना क्षेत्र के बायपास स्थित ऐडम्स एलए पब में भी ऐसी पूल पार्टी का आयोजन होने वाला था लेकिन इसको लेकर काफी विरोध होने के बाद यहां की पार्टी को निरस्त कर दिया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews