Indore Famous Street Food : इंदौर की 7 फेमस चाट चौपाटी, जहां इंदौरी जायके का उठा सकते हैं लुफ्त

Indore Famous Street Food

Indore Famous Street Food

Indore Famous Street Food : अगर आप इंदौर सिटी में घूम रहे हैं और इंदौर का स्ट्रीट फूड चखना चाहते हैं तो यहां आपके लिए बेहतरीन स्ट्रीट फूड की 7 चाट चौपाटी है। जहां आप इंदौरी जायके का स्वाद चख सकते हैं। यहां आपको हर वैरायटी का खाना मिल जाएगा। वहीं इंदौर का स्पेशल स्ट्रीट फूड भी आपको खाने के लिए मिल जाएगा। आप इंदौर में नॉर्थ इंडियन से लेकर साउथ इंडियन तक के जायके का स्वाद लें सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इंदौर की उन 7 चाट चौपाटी के बारे में जो काफी ज्यादा प्रसिद्ध है और यहां सबसे ज्यादा लोग खाने के लिए आते हैं।

ये है इंदौर की 7 चाट चौपाटी –

Indore Famous Street Food

सराफा चौपाटी –

इंदौर की सराफा चौपाटी रात 8:00 बजे बाद खुलती है। यहां आप इंदौरी जायके का लुफ्त उठा सकते हैं। आपको सराफा चौपाटी में कलाकंद, मावा बाटी, रबड़ी, आलू टिक्की, दही बड़ा, भुट्टे का किस, समोसा, कचोरी, गराडू, पेटिस, हॉट डॉग आदि हर तरह की चीजें खाने के लिए मिल जाएंगी। यहां सबसे ज्यादा लोग इंदौर का प्रसिद्ध बड़ा जलेबा खाने के लिए आते हैं। आप भी उसका स्वाद सराफा चौपाटी में रख सकते हैं।

56 दुकान –

इंदौर का 56 दुकान काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां 56 प्रकार की खाने की दुकानें मौजूद है। जहां आपको नॉर्थ इंडियन से लेकर साउथ इंडियन तक का जायका चखने के लिए मिल जाता है। साथ ही विजय चाट की कचोरी पेटिस, जॉनी हॉट डॉग का बैंजो,शर्मा जी की चार्ट, नेमा जी की कुल्फी, गुरुजी का मिल्क शेक सब कुछ खाने के लिए मिल जाएगा। यहां का नजारा देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। आप भी यहां पर साउथ इंडियन गुजराती मराठी नॉर्थ इंडियन हर तरह का जायका चख सकते हैं।

मेघदूत की चौपाटी –

Indore Famous Street Food

इंदौर के मैरियट होटल के बाहर लगने वाली मेघदूत गार्डन की चौपाटी काफी ज्यादा बड़ी है। यहां करीब डेढ़ सौ से ज्यादा खाने के स्टाल लगी हुई है। जहां आपको हर तरह के व्यंजन खाने के लिए मिल जाते हैं। खास बात यह है कि विजयनगर से यह तो चौपाटी काफी ज्यादा पास है। आप यहां पर इंडियन, चाइनीस, हॉट डॉग, पिज़्जा, चाय कुल्हड़ पिज़्जा, लिट्टी चोखा सब चीज रख सकते हैं। अगर आप इंदौर में हैं तो एक बार इन चौपाटी पर जरूर जाएं।

कोठारी मार्केट की चौपाटी –

इंदौर के कोठारी मार्केट में लोग ज्यादातर कचोरी और फ्रूट सलाद खाने के लिए आते हैं। यहां आपको हॉट डॉग आलू की कचोरी, भजिए, पताशे सब चीजें मिल जाएगा। यह चौपाटी इंदौर के बीचो-बीच जेल रोड के पास स्थित है।

आनंद बाजार चौपाटी –

ओल्ड पलासिया से साकेत चौराहे के बीच बने चौपाटी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां काफी ज्यादा लोग इंदौरी जायके का लुफ्त उठाने के लिए आते हैं। यहां आपको पोहा, जलेबी, समोसा, कचोरी के साथ हर तरह के व्यंजन का जायका लेने का मौका मिलता है। यह चौपाटी काफी ज्यादा फेमस है।

स्कीम नंबर 54 फुट गली –

मेघदूत गार्डन के सामने स्कीम नंबर 54 की फ़ूड गली काफी ज्यादा फेमस है। यहां पर कई तरह के व्यंजन आपको खाने के लिए मिल जाते हैं। यहां आप रात की 12:00 बजे के बाद भी जा सकते हैं। यहां कई रेस्टोरेंट और कैफ़े भी है, जहां आप कई तरह के जायके का स्वाद ले सकते हैं।

मुंबई बाजार चौपाटी –

यह बाजार काफी ज्यादा भीड़भाड़ वाला है। यहां आपको नॉनवेज जायकों का लुफ्त मिल सकता है। अगर आप नॉन वेजिटेरियन है तो आप मुंबई बाजार की चौपाटी में जा सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews