
Indore fraud News : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में लगातार ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ठग लोगों को आए दिन अपने झांसे में लेकर उनसे लाखों रुपए की ठगी कर रहे हैं। अभी हाल ही में एक और मामला सामने आया है जिसमें बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति को ऑनलाइन ठगी का शिकार ठगो द्वारा बनाया गया है। व्यक्ति ने अपनी बेटी के ऑपरेशन के लिए पैसे जमा किए थे।
लेकिन ठगों ने खाते से 83 हजार रूपये निकाल लिए। इस मामले की शिकायत व्यक्ति द्वारा इंदौर क्राइम ब्रांच में करवाई गई है। दरअसल, व्यक्ति आज रीगल तिराहे स्थित क्राइम ब्रांच का ऑफिस पहुंचकर स्क्रीनशॉट के फोटो और मोबाइल की डिटेल पेश करते हुए ठगी की शिकायत दर्ज करवाई। उनके खाते में साढ़े चार लाख रूपये थे। जिसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने मामले को जल्द हल करने का आश्वासन दिया है।
जानें पूरा मामला
[dgv_vimeo_video id=”860128338″]
जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन ठगी करने वालों ने एक ठगी की वारदात का अंजाम देते हुए फिर एक पिता को दुखी किया है। मंजू शेख नाम के फरियादी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि ठगी करने वाले ने पहले 10 हजार फिर 20 हजार और कुल 83 हजार की ठगी उसके साथ की है। जमा किए हुए पैसों से उसे अपने बेटे के हाथ का ऑपरेशन करना था।
[dgv_vimeo_video id=”860128552″]
वहीं इस मामले में क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिष अग्रवाल द्वारा बताया गया है कि मामले में शिकायत प्राप्त की गई है और अब उस व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है जिसने ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच अलग-अलग पहलुओं पर जांच करते हुए आरोपी तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा है।
फरियादी ने ठगी को लेकर यह भी कहा की किसी तरह की कोई लिंक को उसने क्लिक नहीं किया है और ना ही कोई मैसेज उसके पास आया था। अब ठगी की वारदात का खुलासा क्राइम ब्रांच की जांच के बाद ही होगा के आरोपी ने किस तरीके से फरियादी के खाते से रुपये निकाले है।
