देशभर में बदनाम इंदौर : सिर्फ एक वीडियो ने बिगाड़ी छवि, लोगों ने वीडियो शेयर कर कहे ये अपशब्द

indore

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। परसो रात की एक घटना ने इंदौर (Indore) को देशभर में बदनाम कर के रख दिया है। हर तरफ इंदौर की लड़कियों और माहौल को लेकर चर्चा हो रही है। दरअसल, परसो के दिन इंदौर में कुछ लड़कियों ने अपनी ही दोस्त को जमकर धो डाला। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही इंदौर की छवि लोगों की नजरों में ख़राब हो गई।

जी हां, इंदौर के लोगों को लेकर तरह तरह की बातें की जा रही हैं साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोग वीडियो और ट्वीट शेयर कर राय देने के साथ ताने भी मार रहे हैं। आपको बता दे, जब से इंदौर में नाईट कल्चर शुरू हुआ है तब से टीनेजर्स अपना आतंक मचा कर इंदौर की छवि ख़राब करने पर तुले हुए हैं। इंदौर को देशभर में बदनाम करवा दिया है।

Must Read : Chandra Grahan 2022 : आज है चंद्रग्रहण, श्रद्धालुओं ने लगाई नर्मदा-तवा संगम तट पर डुबकी

Indore में लड़कियों कि गुंडागर्दी ने मचाया बवाल – 

दरअसल, बाहर से इंदौर पढ़ाई करने आ रहे बच्चे इंदौर में देर रात पब बार में चले तो जाते हैं लेकिन बाद में वह खुद ही गुंडागर्दी कर के माहौल ख़राब करने पर तूल जाते हैं। परसो रात को भी कुछ ऐसा ही हुआ।

indore

बता दे, इंदौर में कुछ लड़कियों ने अपनी एक दोस्त की बेल्ट और लात घूसों से पिटाई की। वहीं आसपास के लोग खड़े रह कर देख रहे है। ये मामला इंदौर के एलआईजी का है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस का भी बयान सामने आया है। बताया गया है कि कुछ लड़कियों ने जरा सी कहा सुनी में अपनी ही एक दोस्त को रोड पर खूब मारा।

4 लड़कियों ने मिल कर बेल्ट और लात घूसों से अपनी दोस्त को रोड पर पटक पटक कर इतना मारा की वह बेहोश हो गई और इस नजरें को लोग देखते ही रहे। किसी ने भी उन लड़कियों के बीच जाने की कोशिश नहीं की। इस मामले ने देशभर में इंदौर की खिल्ली उड़ा दी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews