Indore International Airport: 100 विमान की आवाजाही वाला MP का पहला एयरपोर्ट बन सकता है इंदौर का देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल, पढ़ें यह खबर

Indore International Airport: इस समय इंदौर से दुबई और शारजाह की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स समेत कुल 22 शहरों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। अब इंदौर एयरपोर्ट मध्य प्रदेश का प्रमुख एयरपोर्ट बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
Indore International Airport: 100 विमान की आवाजाही वाला MP का पहला एयरपोर्ट बन सकता है इंदौर का देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल, पढ़ें यह खबर

Indore International Airport: इंदौर का देवी अहिल्याबाई होलकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट मध्य प्रदेश का प्रमुख एयरपोर्ट बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। दरअसल यहाँ से प्रतिदिन 82 फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं और जल्द ही यह संख्या 100 तक पहुंचने की संभावना है। जानकारी के अनुसार इस समय इंदौर से दुबई और शारजाह की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स समेत कुल 22 शहरों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध हैं। शीघ्र ही इस सूची में दक्षिण-पूर्व एशिया के एक प्रमुख शहर का नाम भी जुड़ सकता है।

दरअसल एविएशन विशेषज्ञों के अनुसार, इंदौर प्रदेश का एकमात्र ऐसा शहर है जहाँ से प्रतिदिन 80 से अधिक फ्लाइट्स उड़ान भरती हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि टर्मिनल, रनवे और ATC टावर के विस्तार के बाद फ्लाइट्स की संख्या 100 से अधिक हो जाएगी। इसके साथ ही इंदौर के ट्रैवल एजेंट्स ने दुबई और पुणे के लिए फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार वर्तमान की बात की जाए तो, इंदौर एयरपोर्ट से सबसे ज्यादा फ्लाइट्स का संचालन दिल्ली के लिए किया जा रहा है, जहाँ 16 फ्लाइट्स प्रतिदिन उड़ान भरती हैं। मुंबई के लिए 12 फ्लाइट्स हैं। जयपुर, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए 6-6 फ्लाइट्स हैं। इसके अलावा लखनऊ और नागपुर के लिए 4-4, चेन्नई, जम्मू, उदयपुर, वाराणसी और पुणे जैसे शहरों के लिए 2-2 फ्लाइट्स चलती हैं।

दरअसल ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के एमपी-सीजी चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष टीके जोश ने इंदौर से दुबई और पुणे के लिए फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। जानकारी के अनुसार उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयरलाइंस से इस दिशा में कदम उठाने का अनुरोध किया है। वर्तमान में, इन दोनों शहरों के लिए केवल एक-एक फ्लाइट उपलब्ध है।

विशेष रूप से पुणे की फ्लाइट रात में संचालित होती है, जिसे दिन में भी चलाने की मांग की गई है। इंदौर एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन व्यापारिक यात्रा को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यटन और आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews