पड़े पड़े भंगार हुए निगम के 200 से ज्यादा वाहन, अब की जाएगी नीलामी

Indore Nagar Nigam

Indore Nagar Nigam : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के नगर निगम द्वारा लगातार नए-नए प्रयास कर शहर को स्वच्छ बनाए रखने का प्रयास किया जाता है। ऐसे में सबसे पहले नगर निगम ने इंदौर को स्वच्छ बनाने के लिए कचरा गाड़ी की शुरुआत की। हर वार्ड में कचरा गाड़ियां कचरा इकठ्ठा करने के लिए रोजाना सुबह जाती है। ऐसे में पहले पुरानी गाड़ियों का इस्तेमाल कचरा इकठ्ठा करने के लिए जाती थी, वहीं उसके बाद नई हल्ला गाडियां शुरू की गई।

भंगार हो चुकी हैं निगम की कचरा गाड़ियां

लेकिन अब इन गाड़ियों में से कइयों की हालत खस्ता हो चुकी हैं। कई गाड़ियों को तो अक्सर सुधार कर के लिए वर्कशाप विभाग में भेजना पड़ता है। ऐसे में जानकारी सामने आई है कि करीब 22 गाड़ियों की हालत तो पूरी तरह से खस्ता हो चुकी हैं। आने वाले समय में इसकी संख्या और ज्यादा बढ़ जाएगी। कई हल्ला गाड़ियों को वार्ड में बार बार चक्कर लगाना पड़ते हैं। इस वजह से वह जल्दी ख़राब हो जाती है। उनको सुधाने में उससे ज्यादा पैसे खर्च हो जाते हैं।

200 से ज्यादा वाहनों की होगी नीलामी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब इन्हें बदलने का कार्य आज से शुरू कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही झोनों को नई गाड़ियां आवंटित की जाएगी और पुरानी गाड़ियों को वर्कशॉप में भेज दिया जाएगा। उन गाड़ियों की नीलामी की जाएगी। इसकी तैयारियां भी शुरू की जा चुकी हैं। गौरतलब है कि अब तक नगर निगम कई पुरानी कचरा गाड़ियों को ट्रेंचिंग ग्राउंड में भेज चुका है। वहीं कई सालों पुरानी कुल 200 से ज्यादा गाड़ियां अभी भी ट्रेंचिंग ग्राउंड में खड़ी है। अब इन सभी की नीलामी की जाने वाली है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews