Indore News: इंदौर क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, विदेशी शराब की 1 हजार पेटी किया जब्त

indore news

Indore News : मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में आए दिन अपराध और चोरी के साथ गलत धंधे की ख़बरें सुनने को मिल रही है। अभी हाल ही में इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए फिश फूड की आड़ में चल रहे विदेश शराब के धंधे को पकड़ा है। दरअसल, 60 लाख रुपये की विदेशी शराब की 1 हजार पेटी क्राइम ब्रांच द्वारा जब्त की गई है।

Indore News : ये है पूरा मामला 

दरसअल, इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पीथमपुर क्षेत्र में पंजाब से अवैध तरीके से एक ट्रक में विदेशी शराब भर कर उसे गुजरात ले जाया जा रहा है। ऐसे में इस पर क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिश अग्रवाल द्वारा तुरंत एक टीम गठित की गई और इस मामले की जांच की गई। ट्रक को पीथमपुर से पकड़ा गया।

[dgv_vimeo_video id=”842417146″]

ऐसे में पता चला की फिश फ़ूड की आड़ में फॉरेनर शराब की करीब 1 हजार शराब की पेटी ट्रक में मौजूद थी। जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई गई है। इसकी जानकारी क्राइम ब्रांच के डीसीपी निमिष अग्रवाल द्वारा बताई गई है। अभी पुलिस इस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही इस मामले को लेकर बड़ी जानकारियां सामने आ सकती हैं।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews