Indore News : एक्शन मोड में ऊर्जा मंत्री, इसलिए हाथ में उठाई कुल्हाड़ी

Indore News :  एक्शन मोड में ऊर्जा मंत्री, इसलिए हाथ में उठाई कुल्हाड़ी

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) ने जहां सोमवार को इंदौर में मीडिया से बात कर कांग्रेस और राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह (Digvijay Singh) पर निशाना साधा वहीं दूसरी ओर रात को उन्होंने विद्युत विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों की क्लास लगा दी और उन्हें जमकर फटकार भी लगाई।

दरअसल, निजी प्रवास पर इंदौर आये ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) सोमवार रात को एक्शन मोड में नजर आए और उन्होंने इंदौर में 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने सब स्टेशन में मौजूद ट्रान्सफार्मर के पास पेड़ और झाड़ियां देखी और पाया कि वहां खुले में तार में स्पार्किंग हो रही है। इतना देखते ही मंत्री जी भड़क गए उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और कुल्हाड़ी मंगाकर खुद  ट्रान्सफार्मर के आसपास मौजूद झाड़ियों को काटने लगे। इस दृश्य को देखकर विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी हैरान रह गए क्योंकि वो ये जानते थे ये सब उन्ही की लापरवाही के कारण हो रहा है।

ये भी पढ़ें – अवैध रेत खनन : विभाग-प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई, करोड़ों के रेत ट्रॉली को किया नष्ट, कार्रवाई जारी

वहीं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) ने मीडिया को बताया कि जब लोग हमें निर्बाध रूप से विद्युत सेवा का भुगतान कर रहे है तो कार्य मे विद्युत विभाग द्वारा लापरवाही क्यों बरती जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शहर में मेंटेनेंस का कार्य सुचारू रूप से किया जाए ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न आये इतना ही उन्होंने ये भी निर्देश दिए कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य ऐसी कोई शिकायत सामने न आये।

ये भी पढ़ें – जंगल बचाने की मुहिम शुरू, आदिवासियों को चौपाल लगा कर बता रहे वनों की उपयोगिता

फिलहाल, इंदौर में ऊर्जा मंत्री द्वारा उठाई गई कुल्हाड़ी की चर्चा सियासी गलियारों में जोरों पर है क्योंकि उनके ही विभाग के लापरवाह अधिकारियों के कारण हालात ये बन गए है कि स्वयं सड़क पर उतरकर मंत्री को काम करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें – पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा को मिली इस गलती की सजा, भरना पड़ा जुर्माना

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews