सावधान! इंदौर में आम खाने से युवती की मौत, पहले हुआ था सिर दर्द

indore crime news

Indore News : इंदौर शहर से हाल ही में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जैसा कि सभी लोग जानते हैं ये सीजन आम का है। इस सीजन में सबसे ज्यादा लोग आम खाना पसंद करते हैं। आम कई लोगों का सबसे फेवरेट है फ्रूट है लेकिन इन दिनों मार्केट में सबसे ज्यादा कार्बाइड से पके हुए आम मिल रहे हैं। उसके बाद भी लोग इसे खाना नहीं छोड़ रहे। अभी हाल ही में इंदौर शहर से एक खबर सामने आई जिसमें बताया गया कि एक युवती कि कार्बाइड से पके हुए आम खाने की वजह से मौत होने की बात सामने आ रही है।

कहा जा रहा है कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के बिजलपुर में रहने वाली 23 साल की एक नवविवाहित युवती ने भोजन के साथ आम का सेवन किया था उसके बाद उसकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी। पहले तेज सिर दर्द हुआ उसके बाद तबियत ख़राब हो गई। ऐसे में परिजनों ने युवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां आधे घंटे इलाज चला लेकिन इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। जिसके बाद युवती का पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसकी रिपोर्ट में कुछ जहरीले पदार्थ खाने की बात सामने आई।

युवती के ससुर ने पूछताछ में बताया कि अर्चना ने 8 जुलाई के दिन भोजन के साथ आम खाया था जिसके बाद उसकी तबियत अचानक बिगड़ गई। हम उसे पहले डॉक्टर के पास लेकर पहुंचें लेकिन वहां टाइम लग रहा था तो तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचें जहां उसका उपचार करवाया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हमें लगता है आम में कुछ जहरीला पदार्थ मौजूद था। क्योंकि कई अन्य लोगों की भी आम के सेवन के बाद तबियत बिगड़ी है। अभी इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। ये मामला संदिग्ध है। जांच के बाद ही इस मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।

Indore : पोस्टमार्टम में जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आई

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भारत वाजपेई द्वारा बताया गया है कि युवती की जहरीले पदार्थ खाने की वजह से मौत हुई है। आम के अंदर कोई जहरीला पदार्थ हो सकता है या फिर महिला ने कुछ और जहरीला पदार्थ खाया होगा। गौरतलब है कि 23 वर्षीय युवती की शादी डेढ़ वर्ष पहले ही हुई थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews