Indore News : सफाई मित्रों के बीच पहुंचे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, की पुष्पवर्षा

Indore News : सफाई मित्रों के बीच पहुंचे गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, की पुष्पवर्षा

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री और इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने इंदौर (Indore News) प्रवास के दौरान शहर के सफाई मित्रों से मुलाकात की। बता दे कि इंदौर में 8500 के करीब सफाई मित्र हैं और बड़ी संख्या राजमोहल्ला क्षेत्र में निवासरत है। गुरुवार को रेसीडेंसी से समीक्षा बैठक करने के बाद वो एयरपोर्ट जाते वक्त राजमोहल्ला क्षेत्र में पहुंचे। जहां उन्होंने स्वच्छता योद्धाओं पर पुष्प वर्षा कर उन्हें सम्मानित किया। इतना ही नही गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर को पांचवी बार स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर वन बनाने में योगदान देने वाले सफाईमित्रों को मिठाई खिलाकर उनका आभार प्रकट किया।

इस मौके पर प्रभारी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से इंदौर लगातर सफलता का पायदान चढ़ रहा है। इस सफलता में शहर के जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व के साथ-साथ सफाई कर्मियों के दृढ़ संकल्प की महती भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि इंदौर के नागरिकों का अनुशासन अतुलनीय है।

ये भी पढ़ें – सावधान इंडिया फेम अदाकारा ने क्यों कहा – इंदौर में रात में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां

उन्होंने शहरवासियों और सफाई कर्मियों को स्वच्छता में पुन: नंबर वन आने पर बधाई दी और कहा कि इस शहर की जनता के स्नेह और प्रेम के कारण ही, इंदौर लगातार सफलता की उचांईयां छू रहा है। इस मौके पर सफाईमित्रों ने भावुक होकर गृह मंत्री का अभिनंदन किया और उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं भी दी।

ये भी पढ़ें – फिर लौटा कोरोना, उत्तराखंड में 11 आईएफएस अधिकारी पाए गए पॉजिटिव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews