Indore News: अभिभाषक संघ चुनाव की मतदाता सूची में कई गड़बड़ियां, संशोधित सूची जल्द होगी जारी

indore, advocate

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (indore) में नौ अप्रैल को होने वाले अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव (advocate union election) के लिए संशोधित मतदाता सूची (revised voter list) जल्द ही जारी की जा सकती है। बताया जा रहा है कि तदर्थ समिति (ad hoc committee) को राज्य अधिवक्ता परिषद (state advocates association) से मिली मतदाता सूची में कुछ गड़बड़ियां हैं। इस सूची में कई सीनियर वकीलों के नाम ही नहीं हैं। चुनाव लड़ने के लिए तैयार वकीलों के नाम भी गायब हैं। इन सबके चलते वकीलों में भारी असंतोष है।

इंदौर अभिभाषक संघ में वर्तमान में सदस्यों की संख्या लगभग साढ़े छह हज़ार है लेकिन मतदाता सूची में करीब चार हज़ार के आसपास ही नाम शामिल किए गए हैं। इसी सिलसिले में तदर्थ समिति ने सदस्यों से सूची में अपना नाम जांच लेने की अपील की है। इसके साथ ही समिति ने सदस्यों से किसी भी प्रकार की आपत्ति या असंतोष जताने हेतु उपाय भी बताया है। समिति ने सदस्यों से तुरंत राज्य अधिवक्ता परिषद की वेबसाइट पर अपनी आपत्ति दर्ज करवाने की बात कही है।

यह भी पढ़ें… लापरवाही पर भड़के निगमायुक्त, 14 कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश

इसके साथ ही जिला कोर्ट में गुरुवार यानी कि आज आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया है। ये आयोजन सुबह 11 से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। इसमें पात्र वकील और उनके परिवार के आयुषमान कार्ड बनवाए जाएंगे। तदर्थ समिति ने अभिभाषकों से आयुषमान कार्ड बनवाने हेतु अपना आधार कार्ड और समग्र आईडी लेकर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews